शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्राउंड एक्टिवेशन

“अच्छे कार्य करके आनंद को पाया जा सकता है”

· · 1 मिनट

“अच्छे कार्य करके आनंद को पाया जा सकता है”

बाराबंकी। “परिन्दे और पुष्प प्रकृति के सुन्दर उपहार हैं। प्रकृति संतुलन बनाए रखने में परिंदों का विशेष योगदान रहता है। हर साल गर्मियों में प्यास से हजारों परिन्दे मर जाते हैं।” उक्त विचार युगान्तर विद्या मंदिर फतेहपुर में आयोजित परिन्दा संरक्षण अभियान में मुख्य अतिथि सोशल एक्टिविस्ट प्रदीप सारंग ने व्यक्त किए।

उन्होंने कहा, “अपने घर की छत पर पानी रखकर परिंदों की प्यास बुझाने में सहयोग कर उनके जीवन को बचा सकते हैं।” इस अवसर पर साई डिग्री कॉलेज के प्रबंधक विपिन राठौर ने कहा,“ गलत आदतों से मनुष्य ने आज सम्पूर्ण पृथ्वी को खतरा उत्पन्न कर दिया है। हमें अपनी आदतों में सुधार कर अच्छी आदतें धारण करनी होंगी।”

इस अवसर पर जिला स्काउट मास्टर राजेंद्र त्रिपाठी ने अपने संबोधन में सुख और आनंद में अंतर बताते हुए कहा,“ संसाधनों से सुख और अच्छे कार्य करके आनंद को पाया जा सकता है।” वहीं इस मौके पर युगान्तर विद्यामंदिर के प्रिंसिपल आशुतोष सिंह ने सभी का स्वागत किया और बच्चों में मिट्टी के बर्तन वितरित करवाये।

और पढ़िए

  1. ग्राउंड एक्टिवेशन

    “हमारे बारे में कोई जानने की कोशिश ही नहीं करता, इसलिए अब हम खुद बनेंगे अपने समुदाय की आवाज”

    एलजीबीटी समुदाय के पास अपनी तमाम कहानियाँ हैं जिन्हें अब तक मीडिया में प्रमुखता से जगह नहीं मिली है। सामुदायिक पत्रकारिता के…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख
  2. ग्राउंड एक्टिवेशन

    इनके पास हैं हजारों खबरें जो कभी मीडिया तक नहीं पहुंच पाईं

    भारत के गाँव किस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, वो कौन लोग हैं जो वर्षों से गुमनाम होकर बदलाव की…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख