शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

आईआईटी वैज्ञानिकों ने गठिया के इलाज के लिए बनाई सिल्क की चटाई

· · 1 मिनट

आईआईटी वैज्ञानिकों ने गठिया के इलाज के लिए बनाई सिल्क की चटाई

नई दिल्ली (भाषा)। आईआईटी गुवाहाटी के वैज्ञानिकों ने सिल्क-प्रोटीन एवं बायोऐक्टिव ग्लास फाइबर से बनी कृत्रिम चटाई तैयार की है और उनका मानना है कि यह चटाई हड्डी की कोशिकाओं में वृद्धि कर गठिया के रोगियों में घिस चुके उनके जोड़ों की हड्डियों की मरम्मत कर सकती है।

अधिकतर घुटने, कूल्हे, हाथ, पैर एवं रीढ़ की हड्डी में जोड़ों को प्रभावित करने वाली इस बीमारी को अस्थि एवं उपास्थि के जोड़ के विकार से भी जाना जाता है। उपचार नहीं होने से यह भयंकर दर्द, सूजन पैदा कर सकता है और परिणामस्वरुप चलना फिरना सीमित हो सकता है।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (आईआईटीजी) से बिमान बी मंडल ने बताया, “मरम्मत प्रक्रिया में सहायक व्यवहार्य उत्तक विकल्प की कमी से वर्तमान में क्लिनिकल उपचार के तरीके सीमित हैं उपयुक्त उत्तक विकल्प विकसित करने के लिए वैज्ञानिकों ने ब्रिटेन में यूनीवर्सिटी कॉलेज लंदन से उन लोगों को भी शामिल किया जो मूल अस्थि-उपास्थि इंटरफेस पर नजर रखते हैं और उन्हें प्रयोगशाला की स्थितियों में कृत्रिम रुप से बनाने की कोशिश करते हैं।

ये भी पढ़े: घुटने से आ रही आवाज तो हो सकता है गठिया रोग

भारत में हड्डी एवं जोड़ों की बीमारी सबसे अधिक आम है। हालांकि मंडल ने यह उल्लेख किया कि मौजूदा क्लिनिकल निदान बेहद महंगा है।

मंडल ने बताया कि चटाई के लिये वैज्ञानिकों ने पूर्वोत्तर भारत में आसानी से मिलने वाले सिल्क के एक किस्म का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया, मूंगा (असम) सिल्क में ऐसे गुण विद्यमान हैं जो रोग से निदान की प्रक्रिया में तेजी लाते है।”

बहरहाल, मरीजों तक इसकी पहुंच सुलभ करने से पहले अभी इस चटाई का चूहों या सुअरों जैसे उपयुक्त पशुओं पर परीक्षण किए जाने की आवश्यकता है और फिर अंत में इसका मानव पर प्रयोग किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: पेट, गठिया और आंखों के लिए अमृत है जामुन

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख