शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
खेल

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज अल्विरो पीटरसन पर दो साल का बैन

· · 1 मिनट

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज अल्विरो पीटरसन पर दो साल का बैन

जोहानिसबर्ग (एएफपी)। दक्षिण अफ्रीका के लिए 36 टेस्ट मैच खेल चुके पूर्व क्रिकेटर अल्विरो पीटरसन पर भ्रष्टाचार के आरोप में दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है।

पूर्व सलामी बल्लेबाज पीटरसन पर कल यह प्रतिबंध लगाया गया। वह भ्रष्टाचार के आरोप में प्रतिबंध झेलने वाले छठे खिलाड़ी हैं। पीटरसन ने स्वीकार किया कि उन्होंने सीएसए की भ्रष्टाचार निरोधक आचार संहिता का कई बार उल्लंघन किया। उन पर दो साल का प्रतिबंध इस साल 12 नवंबर से लागू होगा।

सीएसए के बयान में पीटरसन के हवाले से कहा गया,‘‘ मैं अपने परिवार, दोस्तों, साथी खिलाड़ियों और जनता से माफी मांगना चाहता हूं, उम्मीद है कि दूसरे खिलाड़ी मेरे अनुभव से सीखेंगे और इससे बचेंगे।”

और पढ़िए

  1. खेल

    ICC World Cup 2019: उलझती जा रही है सेमीफाइनल की गुत्थी

    चौथे नंबर के लिए फंसी इंग्लैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम...

    Imran Khan · 6 मिनटलेख