शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

दौड़ना घुटनों के जोड़ों के लिए फायदेमंद

· · 1 मिनट

दौड़ना घुटनों के जोड़ों के लिए फायदेमंद

न्यूयॉर्क (आईएएनएस)। आम धारणा के विपरीत दौड़ने से घुटने के जोड़ों में सूजन कम होती है और यह ऑस्टियोअर्थराइटिस की प्रक्रिया को भी धीमा करता है। एक शोध में यह बात सामने आई है। अमेरिका के यूटा में ब्रिघम यंग विश्वविद्यालय में व्यायाम विज्ञान के सहायक प्रोफेसर व शोध के सहलेखक मैट सीली ने कहा, ”यह विचार की लंबी दूरी की दौड़ आपके घुटनों के लिए बुरा है, एक मिथक हो सकता है।”

शोध का प्रकाशन पत्रिका ‘यूरोपियन जर्नल ऑफ एप्लाइड साइकॉलोजी’ में किया गया है। इसमें शोधकर्ताओं ने सूजन पैदा करने वाले घुटनों के जोड़ों के द्रवों का कई स्वस्थ महिलाओं और पुरुषों में माप किया। इनकी उम्र 18-35 के बीच रही। इसे दौड़ने के बाद और पहले दोनों समय मापा गया।

शोधकर्ताओं ने पाया कि सिनोवियल द्रव से निकाले गए विशेष चिन्हक- दो साइटोकाइंस जीएम-सीएसएफ और आईएल-15 की प्रतिभागियों में दौड़ने के 30 मिनट बाद इनकी मात्रा में कमी हुई। जब यही द्रव बिना दौड़ लगाए स्थितियों में पहले और बाद में निकाले गए तो सूजन चिन्हक एक समान स्तर पर ही रहे। ब्रिघम यंग विश्वविद्यालय में हुए शोध के प्रमुख लेखक राबर्ट हाल्डॉल ने कहा, ”हमें पता चला कि युवा, स्वस्थ व्यक्तियों में व्यायाम एक गैर-सूजन वाला वातावरण पैदा करता है जो लंबे समय के लिए जोड़ों के लिए फायदेमंद होता है।”

हाल्डॉल के अध्ययन के परिणामों से संकेत मिलता है कि व्यायाम से ऑस्टियोअर्थाइटिस जैसे रोगों में जोड़ों में अपक्षय वाली बीमारियों में देरी से शुरुआत में मददगार होते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख