शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

कृषि अधिकारी से निरीक्षक तक 494 पदों पर खाली है जगह, कर दीजिए आवेदन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग 494 पदों पर भर्ती कर रहा है। अलग -अलग विभाग और पदों पर आवेदन करने का बेहतरीन मौका है। बस आपको योग्यता के मुताबिक स्नातक और सही उम्र का होना चाहिए।

· · 2 मिनट

कृषि अधिकारी से निरीक्षक तक 494 पदों पर खाली है जगह, कर दीजिए आवेदन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 495 पदों पर भर्तियाँ करने के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियाँ राज्य सरकार के अलग -अलग विभागों के लिए होंगी। इसके लिए झारखंड तकनीकी / विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का आयोजन किया जाएगा। सभी तरह के आरक्षण का लाभ प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा। दूसरे राज्यों के सभी वर्गों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 15 फरवरी है।

इन पदों पर होंगी भर्तियाँ

सहायक अनुसंधान अधिकारी,पद – 08

पौधा संरक्षण निरीक्षक,पद -26

प्रखंड कृषि पदाधिकारी,पद-308

अनुमंडल उद्यान पदाधिकारी,पद-14

सांख्यिकी सहायक,पद-28

निरीक्षक,पद-28

भूतात्विक विश्लेषक,पद-30

सहायक अधीक्षक,पद-46

पर्यवेक्षक,पद-04

कैसे करें आवेदन ?

आप इसकी वेबसाइट – www.jssc.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए ईमेल यहाँ कर सकते हैं – jharkhand_ssc@rediffmail. com

सबसे पहले वेबसाइट पर जाए और होम पेज पर हरे रंग की पट्टी में नोटिस पर क्लिक करें। फिर एडवर्टाइजमेंट पर क्लिक करें। यहाँ ‘Brochure of JTGLCCE -2023 (Regular vacancy) नाम से भर्ती से संबंधित विज्ञापन को डाउनलोड करें।

नीचे व्हाट्स न्यू में ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर JTGLCCE -2023 new नाम के नोटिफिकेशन पर क्लिक करने पर नया वेबपेज खुलेगा। इस पर रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरने के बाद पेमेंट पर जाए और शुल्क जमा करदें।

भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट से लें।

इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम 35 साल निर्धारित है। महिलाओं के लिए 38 साल है। दिव्यांगों को 10 साल की छूट है। योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए आधारित परीक्षा (सीबीटी) का आयोजन होगा।

कितना है आवेदन शुल्क

सामान्य,ईडब्ल्यूएस,ओबीसी वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। झारखंड के एससी /एसटी वर्ग के लिए 50 रुपये शुल्क है।

अंतिम तारीख क्या है

सभी पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 15 फ़रवरी 2024 है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख