रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

नई दवा से अल्जाइमर के इलाज में मिल सकती है मदद

· · 1 मिनट

नई दवा से अल्जाइमर के इलाज में मिल सकती है मदद

लखनऊ। जापानी अनुसंधानकर्ताओं ने एक नई दवा विकसित की है, जिससे अल्जाइमर के उपचार में काी हद तक मदद मिल सकती है। इस दवा से संज्ञानात्मक क्षमता में वृद्धि और मस्तिष्क में एमलॉयड बीटा प्रोटीन की उत्पत्ति में कमी लायी जा सकती है।

जापान के तोहोकु विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया है कि टी-प्रकार के कैल्सियम चैनल को बढ़ावा देने वाला ‘एसएके-3′ मस्तिष्क में एसिटोकोलिन के स्राव में इजाफा करते हैं और साथ ही स्मरण उत्तक कैएमकेआईआई को सक्रिय करके संज्ञानात्मक क्षमता को बेहतर बनाते हैं।

एसिटोकोलिन मस्तिष्क का एक न्यूरोट्रांसमीटर है, जो ध्यान और संज्ञानात्मक क्षमता के नियंत्रण में अहम भूमिका निभाता है। एसिटोकोलिन व्यवस्था के ठीक से काम नहीं करने को ही अल्जाइमर और संवहनी मनोभ्रम के लिए जिम्मेदार माना जाता है।

तोहोकु विश्वविद्यालय के कोह्जी फुकुनागा के मुताबिक अध्ययन के दौरान यह पाया गया कि ‘एसएके-3′ एमलाइड बीटा प्रोटीन की उत्पत्ति में कमी लाने में सक्षम है। अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक अगले कुछ वर्षों में इस दवा का क्लीनिकल परीक्षण शुरु किया जाएगा।

क्या है अल्जाइमर

अल्जाइमर, दिमागी बीमारी है। इससे एक आम इंसान की मानसिक क्षमता में गिरावट आ जाती है, जिससे आगे आने वाले समय में साधारण जिंदगी जीने में मुश्किल होती है। यह एक तरह से लाइलाज बीमारी होती है।

लक्षण

याददाश्त का कमजोर होना, समय और जगह से भटकाव होना, एक ही सवाल को बार-बार पूछना, आसान गिनती न कर पाना, रिश्तेदारों के नाम भूलना और स्वभाव में बदलाव आना ये सभी अल्जाइमर होने के संकेत हैं।

क्यों होती है ये बीमारी

अल्जाइमर बीमारी, दिमाग में एमलौइड नामक प्रोटीन के इकट्ठा होने से होती है। यह बीमारी बढ़ती उम्र में होती है। पूरी नींद, दिमागी और प्राकृतिक रूप से सक्रिय रहने और पढ़ते-लिखते रहने से इस बीमारी से बचा जा सकता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख