शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
हमारे नायक

कश्मीरी मुस्लिम परिवार के बनाए दीयों से रौशन होंगे घर

श्रीनगर में एक कुम्हार परिवार कई दिन पहले दिवाली की तैयारी शुरू कर देता है, ये मिट्टी के सुंदर दीए बनाते हैं; इनके बनाए 'दीये' की बहुत माँग है और ये घाटी में हिंदू-मुस्लिम सद्भाव का एक बेहतरीन उदाहरण है।

· · 2 मिनट

कश्मीरी मुस्लिम परिवार के बनाए दीयों से रौशन होंगे घर

श्रीनगर के उमर कुमार खुश हैं इस दीवाली भी उनके हाथों से बनाए दीये घर घर जलाए जायेंगे।

28 साल के उमर ने पिछले साल ही दीये बनाना शुरू किया था।

“हमने 20,000 से अधिक दीये बेचे हैं; हर एक दीये की कीमत 10 रुपये है, इसलिए हमने कम समय में लगभग 200,000 रुपये कमाए हैं, अगर हम पारंपरिक मिट्टी के बर्तन जैसे कप, बर्तन और सजावटी सामान बनाते रहते तो ऐसा मुनाफा संभव नहीं होता। ” कुमार ने गाँव कनेक्शन को बताया।

368977-jammu-kashmir-muslim-pottery-diwali-deepavali-pottery-diya-1
368977-jammu-kashmir-muslim-pottery-diwali-deepavali-pottery-diya-1

कुमार के हाथों बनाए गए दीयों की काफी माँग है और उन्हें जम्मू जैसे पड़ोसी जिलों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश से भी थोक ऑर्डर मिलते हैं।

उमर के पिता अब्दुल सलाम कुमार ने गाँव कनेक्शन को बताया कि दिवाली उनके परिवार के लिए हमेशा खास रही है।

“हमने दिवाली को हमेशा खुशी और एकजुटता के त्योहार के रूप में मनाया है; दीये बनाकर और बेचकर, हम अपने आस पास अलग अलग धार्मिक समुदायों के बीच प्यार फ़ैलाने के साथ संबंधों को मज़बूत करना चाहते हैं। ” 58 वर्षीय अब्दुल सलाम ने कहा।

368978-jammu-kashmir-muslim-pottery-diwali-deepavali-pottery-diya-3
368978-jammu-kashmir-muslim-pottery-diwali-deepavali-pottery-diya-3

कुमार परिवार की बस यही चाह है कि उनके खूबसूरत दीये अधिक से अधिक घरों को रौशन करें। हर दिन एक हज़ार दीए बनाने के लक्ष्य के साथ ही वे कई हफ्तों से हर दीये को ढालने, सजाने और सावधानीपूर्वक पैक करने का काम कर रहे हैं।

कश्मीरी पंडित शाम लाल, जो कुमार के ही इलाके में रहते हैं, ने गाँव कनेक्शन को बताया कि कुम्हार परिवार इस बात का उदाहरण है कि कश्मीर में तमाम समुदायों के बीच अब एक साझा बंधन है।

“मुझे यह जानकर हैरानी हुई कि कुमार परिवार, जो मुस्लिम हैं, दिवाली के लिए ये शानदार दीये बना रहे हैं; यह असल में एकता की शक्ति को दर्शाता है, कैसे त्यौहार लोगों को करीब ला सकते हैं, दीये सुंदर हैं और मैं उनके प्रयासों के लिए आभारी हूँ। ” लाल ने कहा।

368979-diwali-jammu-kashmir-3
368979-diwali-jammu-kashmir-3

कुमार परिवार की पहल से न केवल हिंदू परिवारों ने दिवाली मनाई है, बल्कि मुस्लिम समुदाय में भी गर्व की भावना पैदा की है। यह काम एकता का प्रतीक बन गया है।

“दिवाली के लिए इन दीयों को तैयार करने का कुमार परिवार का काम प्रेरणादायक है। यह सांप्रदायिक सद्भाव और एकजुटता का एक खूबसूरत पैग़ाम है ”स्थानीय निवासी इरफान अहमद ने गाँव कनेक्शन को बताया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    World Oceans Day: जहाँ महिलाओं का जाना मना था, वहीं गहरे समंदर में उतरी रेखा; डीप सी फिशिंग में बनाई अपनी अलग पहचान

    विश्व महासागर दिवस पर यह कहानी केरल की रेखा कार्तिकेयन की है, जिन्होंने उन सामाजिक बंदिशों को तोड़ा जिनके कारण महिलाएं गहरे…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    30 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा, 2 लाख से ज्यादा पौधे और एक सपना: रेगिस्तान में हरियाली उगाने निकला ‘ग्रीनमैन’ नरपत सिंह

    राजस्थान के बाड़मेर के नरपत सिंह राजपुरोहित को लोग "ग्रीनमैन ऑफ बाड़मेर" के नाम से जानते हैं। पर्यावरण संरक्षण के अपने मिशन…

    Preeti Nahar · 6 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रेगिस्तान का ‘वाटरमैन’: तपती रेत में तालाबों को फिर से जिंदगी दे रहे हैं बलवंत सिंह जोधा

    जैसलमेर के बलवंत सिंह जोधा पिछले नौ वर्षों से लुप्त हो चुके तालाबों को खोजकर उन्हें पुनर्जीवित करने का काम कर रहे…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख