शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट में नौ करोड़ का भैंसा युवराज बना आकर्षण का केंद्र

· · 1 मिनट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट में नौ करोड़ का भैंसा युवराज बना आकर्षण का केंद्र

जयपुर (भाषा)। जयपुर में आज समाप्त हुए तीन दिवसीय ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2016 में युवराज नाम का भैंसा आकर्षण का केंद्र रहा।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से आया करीब आठ वर्ष का युवराज अपने गठीले, चमकीले बदन और लंबाई-चौडाई के कारण सबका ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहा।

युवराज के मालिक ने बताया कि उसने भैंसे की कीमत नौ करोड़ रुपए तय की है। भैंसे की देखभाल कर रहे एक कर्मचारी ने बताया कि करीब डेढ़ टन वजन के युवराज की रोज की खुराक बीस लीटर दूध और करीब चौदह पंद्रह किलोग्राम फल है।

उन्होंने बताया कि युवराज की उत्तम नस्ल, कद काठी और वंशवृद्वि के कारण इसकी बहुत मांग है। उन्होंने बताया कि युवराज के मालिक ने इसकी वंशवृद्वि की वजह से हर महीने लाखों रुपए की कमाई की है। प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पशु प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीतने वाले युवराज की देखभाल में चार पांच लोग रहते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख