शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

जानें क्या हैं ज्वाइंट अकाउंट खुलवाने के फायदे?

· · 1 मिनट

जानें क्या हैं ज्वाइंट अकाउंट खुलवाने के फायदे?

आज के समय में अगर पति और पत्नी दोनों कामकाजी हैं और अपना ज्वाइंट इंवेस्टमेंट करने की सोचते हैं तो ऐसे में ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना बेहतर हो सकता है। इससे अकाउंट संचालन करना तो आसान हो ही जाता है, वहीं कुछ मामलों में टैक्स के बेहतर फायदे भी मिलते हैं।

ज्वाइंट अकाउंट से घर-गृहस्थी के सुचारू संचालन में आसानी होती है। अगर पत्नी नहीं भी कमाती है तो इस अकाउंट के होने से उसे बिलों के भुगतान, घर की जरूरतों के लिए सामान आदि खरीदने के लिए पैसे निकालने के लिए पति का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ज्वांइट अकाउंट के और क्या फायदे हो सकते हैं इसके बारे में बता रहे हैं, लखनऊ के पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर राज मल्होत्रा:-

कैसे खुलेगा एकाउंट

वैसे तो ज्वाइंट एकाउंट नए सिरे से खोला जाता है लेकिन अगर किसी का खाता पहले से खुला हो तो उसमें दूसरे व्यक्ति का नाम भी जुड़वाया जा सकता है। अकाउंट खोलने के लिए आपको बैंक के नो युअर कस्टमर (केवाईसी) फॉर्म को भरकर जमा करना होगा। इसके बाद बैंक आपकी पहचान, पता व व्यवसाय या नौकरी से संबंधित जानकारी को प्रमाणित करेगा, फिर आपका खाता खोल दिया जाएगा। बैंक खाता खोलने के लिए किसी मौजूदा खाताधारक की गारंटी भी मांगते हैं। दोनों में से जिस खाताधारक का नाम फॉर्म में पहले होगा, वह प्रारंभिक या पहला खाताधारक कहलाएगा। दूसरा व्यक्ति सेकंडरी खाताधारक होगा।

कौन होगा संचालक

अकाउंट का संचालन दोनों खाताधारक कर सकते हैं या किसी एक को संचालक चुना जा सकता है। इसके कई विकल्प हैं। सेकंडरी खाताधारक को कौन-कौन से अधिकार मिलेंगे, यह आपको खाते के संचालन की जानकारी देने के दौरान बैंक को बताना होगा। इसके लिए खाता खोलते समय खाते के संचालन के नियम व फॉर्म सावधानी से देखें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख