शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्राउंड एक्टिवेशन

बाराबंकी: बेटे की पीठ पर मतदान केंद्र तक पहुंचे कृष्ण कुमार ने कहा- वोट देना हमारा कर्तव्य, ट्रेन से कट गए थे दोनों पैर

· · 1 मिनट

बाराबंकी: बेटे की पीठ पर मतदान केंद्र तक पहुंचे कृष्ण कुमार ने कहा- वोट देना हमारा कर्तव्य, ट्रेन से कट गए थे दोनों पैर

बसंत कुमार, स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

बाराबंकी। “आठ साल पहले एक रेल हादसे में मेरे दोनों पैर कट गए थे। असमर्थ होने के बावजूद मैं अपने बच्चों की मदद से हर बार मतदान करने आता हूं।” यह कहना है दिव्यांग कृष्ण कुमार गुप्ता का। कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर स्थित जनता इन्टर कॉलेज में वोट डालने पहुंचे कृष्णा कुमार गुप्ता बेहद उत्सुकता के साथ कहते हैं, “मैं हर बार वोट करने आता हूँ। एक अच्छी सरकार चुन सकते है। पांच साल में जनता को एक बार मौका मिलता है तो इसको किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जा सकता है।

पहली बार मतदान करने के बाद प्रसन्नचित मुद्रा में नेहा गुप्ता। पहली बार मतदान करने पहुंची नेहा गुप्ता बताती हैं, ‘मैं अपना वोट अपनी शिक्षा और सुरक्षा को ध्यान में रख कर दी। पहली बार वोट कर उत्सुक हूं।” कुर्सी विधानसभा क्षेत्र से अखिलेश सरकार में राज्यमंत्री रहे फरीद महफूज किदवाई, बसपा से बी. पी. सिंह और भाजपा से साकेन्द्र वर्मा मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें- बाराबंकी में तीन मंत्रियों समेत 68 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद

This article has been made possible because of financial support from Independent and Public-Spirited Media Foundation (www.ipsmf.org).

और पढ़िए

  1. ग्राउंड एक्टिवेशन

    “हमारे बारे में कोई जानने की कोशिश ही नहीं करता, इसलिए अब हम खुद बनेंगे अपने समुदाय की आवाज”

    एलजीबीटी समुदाय के पास अपनी तमाम कहानियाँ हैं जिन्हें अब तक मीडिया में प्रमुखता से जगह नहीं मिली है। सामुदायिक पत्रकारिता के…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख
  2. ग्राउंड एक्टिवेशन

    इनके पास हैं हजारों खबरें जो कभी मीडिया तक नहीं पहुंच पाईं

    भारत के गाँव किस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, वो कौन लोग हैं जो वर्षों से गुमनाम होकर बदलाव की…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख