शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

इस बार भी महंगा रहेगा आम

· · 1 मिनट

इस बार भी महंगा रहेगा आम

लखनऊ। इस वर्ष भले ही आम की पैदावार अच्छी रही हो लेकिन बाजार तक आते आते आम के महंगें होने की संभावना है। बागों से आम की तोड़ाई, पैंकिंग और दूसरे खर्चों के कारण दशहरी समेत दूसरे आम इस वर्ष भी महंगे ही बिकेंगे।

लखनऊ जिला मुख्यालय से लगभग 35 किमी दूर माल क्षेत्र में एक बाग में आम तुड़वा रहे व्यापारी छोटा कुमार बताते हैं, “हर साल की तरह इस साल भी आम महंगा रहेगा। महंगाई की वजह महंगा लेबर (मजदूरी) है। आम को मंडी तक पहुंचाने के लिए गाड़ियों का किराया भी बढ़ गया है, जिस वजह से बढ़ी कीमतों पर खरीदना और उसे बेचना हमारी मजबूरी है।”

मजदूरी महंगी होने के कारण मलीहाबाद की फल पट्टी में इन दिनों मजदूरों की काफी कमी है। ज्यादा मजदूरी पाने के लिए ज्यादातर मजदूर लखनऊ शहर आ गए हैं, जिससे वहां मजदूरों की किल्लत हो गई है, दूसरे मनरेगा में लगातार जारी काम के चलते भी मजदूर आसानी से नहीं मिल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जो मजदूर मिल रहे हैं, वो तोड़वा समेत बाग के दूसरे काम के ज्यादा पैसे ले रहे हैं। इसके साथ ही आम को तोड़ने के लिए कई संसाधन भी बाजार में महंगे मिल रहे हैं।

जैसे खोइचा, लग्गी, पेटी और कैरेट समेत कई वस्तुएं पिछले वर्ष की अपेक्षा लगभग डेढ़ गुना मंहगी हो गई हैं। इससे आम मालिक के साथ व्यापारी भी परेशान हैं।

आम ढोने वाली गाड़ियां भी महंगी

लगातार डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के चलते भार वाहक गाड़ियों ने अपना किराया बढ़ा दिया है। पिछले वर्ष गाड़ी से एक पेटी आम की उतराई एक रुपए थी जो इस वर्ष बढ़कर दो रुपए हो गई है।

रिपोर्टर – सतीश कुमार सिंह

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख