शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

भारतीय रेल: आईआरसीटीसी से आधार कराइये लिंक और 10 हजार रुपए जीतने के साथ मुफ्त यात्रा का पाइये मौका

· · 1 मिनट

भारतीय रेल: आईआरसीटीसी से आधार कराइये लिंक और 10 हजार रुपए जीतने के साथ मुफ्त यात्रा का पाइये मौका

अब आप रेल में मुफ्त यात्रा के साथ साथ 10 हजार रुपए तक का इनाम भी जीत सकते हैं। इसके लिये आपको आईआरसीटीसी के अकाउंट को आधार से लिंक करना होगा। इस योजना के तहत रेलवे ने एक लकी ड्रा स्कीम शुरू की है। जिसके तहत अगर आप आईआरसीटीसी के अकाउंट से आधार को लिंक करके टिकट बुक करते हैं तो आप फ्री में यात्रा करने के साथ-साथ 10 हजार रुपए का इनाम भी जीत सकते है। बतादें ये स्कीम दिसंबर से शुरू होकर 6 महीनों तक चलेगी।

ऐसे मिलेगा फायदा

जब उपभोक्ता आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार से लिंक कर लेंगे, तो अगले 6 महीने तक जब भी आप टिकट बुक करेंगे, तो आप लकी ड्रा स्कीम में शामिल हो जाएंगे। भारतीय रेलवे हर महीने 5 लोगों को विजेता घोषित करेगी। लकी ड्रा में जीतने वालों को न सिर्फ 10 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा, बल्कि उन्होंने टिकट बुक करने पर जो खर्च किया है, वह पूरा किराया भी वापस दे दिया जाएगा। आईआरसीटीसी प्रोफाइल में आपका जो नाम है, उसी नाम से टिकट बुक करना होगा।

ये भी पढ़ें- रेल यात्रा के दौरान अगर कोई करता है आपको परेशान तो इस ऐप के जरिये ले सकती हैं आरपीएफ की मदद

ऐसे चलेगा पता

जिस महीने आप टिकट बुक करेंगे, उसके अगले महीने के पहले हफ्ते में आपको पता चल जाएगा कि, आप जीते हैं या नहीं। इस स्कीम में जीतने वालों की जानकारी न सिर्फ आईआरसीटीसी साइट पर डालेगा। जीतनेवालों की रजिस्टर्ड यूजर आईडी पर भी इसकी जानकारी दी जाएगी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख