शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
खेल

IPL: पंत, सैमसन के तूफान में उड़ा गुजरात, प्लेऑफ की दौड़ से हुआ बाहर

· · 2 मिनट

IPL: पंत, सैमसन के तूफान में उड़ा गुजरात, प्लेऑफ की दौड़ से हुआ बाहर

नई दिल्ली (आईएएनएस)। दो युवा बल्लेबाजों-ऋषभ पंत (97) और संजू सैमसन (61) की तूफानी पारियों के दम पर दिल्ली डेयरडेविल्स ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 42वें मैच में गुजरात लांयस द्वारा रखे गए 209 रनों के विशाल लक्ष्य को बौना साबित करते हुए सात विकेट से रिकार्ड जीत हासिल की।

दिल्ली ने अपने घर फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए मैच में 17.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। इस हार के बाद गुजरात प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो गया है। आईपीएल का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकार्ड बनाकर दिल्ली ने खुद को प्लेऑफकी दौड़ में बरकरार रखा है।

स्पोर्ट से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

दिल्ली ने अपना पहला विकेट तीसरे ओवर में 24 के कुल स्कोर पर कप्तान करुण नायर (12) के रूप में खो दिया था, लेकिन इसके बाद पंत और संजू ने दूसरे विकेट के लिए 10.3 ओवर में 143 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया। इन दोनों के बाद श्रेयस अय्यर (नाबाद 14) और कोरी एंडरसन (नाबाद 18) ने दिल्ली को 15 गेंद पहले जीत दिलाई।

43 गेंदों में नौ छक्के और छह चौके मारने वाले पंत जब आउट हुए तब दिल्ली को जीत के लिए 30 रनों की ही दरकार थी। उनसे पहले संजू 31 गेंदों में 61 रनों की पारी खेल पवेलियन लौट चुके थे। उन्होंने अपनी पारी में सात छक्के लगाए। उनकी पारी में एक भी चौका शामिल नहीं था।

इससे पहले गुजरात ने कप्तान सुरेश रैना (77) और दिनेश कार्तिक (65) के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 133 रनों की साझेदारी के दम पर 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए थे।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. खेल

    ICC World Cup 2019: उलझती जा रही है सेमीफाइनल की गुत्थी

    चौथे नंबर के लिए फंसी इंग्लैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम...

    Imran Khan · 6 मिनटलेख