शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

मोटापा कम करने में सर्जरी की जगह इंट्रागैस्ट्रिक गुब्बारा बेहतर विकल्प

· · 1 मिनट

मोटापा कम करने में सर्जरी की जगह इंट्रागैस्ट्रिक गुब्बारा बेहतर विकल्प

नई दिल्ली (आईएएनएस)। वजन घटाने के लिए सर्जरी कभी-कभी प्राणघातक साबित हो सकती है, लेकिन इंट्रागैस्ट्रिक गुब्बारा वजन कम करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प है। चिकित्सकों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यहां चिकित्सकों ने कहा कि यदि इंट्रागैस्ट्रिक गुब्बारे (माइक्रो सर्जरी से पेट के अंदर गुब्बारा रखना) के बारे में जागरूकता बढ़ती है, तो यह मोटापे की शिकार महिलाओं के बढ़ते मामलों के लिए शल्य चिकित्सा की जगह एक समाधान बन सकता है। इंट्रागैस्ट्रिक गुब्बारे को सिलिकॉन गुब्बारे के नाम से भी जाना जाता है।

यहां अपोलो स्पेक्ट्रा अस्पताल के मुख्य बेरियाट्रिक शल्य चिकित्सक आशीष भनोट ने कहा, ”इंट्रागैस्ट्रिक गुब्बारा वजन घटाने में सहायक उपकरण है। जब इसे व्यापक जीवनशैली और नियंत्रित आहार के साथ अपनाया जाता है, तो यह काफी प्रभावी हो जाता है। सामान्य तौर पर यह तरीका शरीर के कुल वजन का 15 से 20 फीसदी तक कम करने में मदद करता है।” भनोट ने कहा कि महिलाओं द्वारा बेरियाट्रिक सर्जरी की जगह सिलिकॉन गुब्बारा पसंद करने का एक अहम कारण इसमें न के बराबर चीर-फाड़ का होना है।

जानकारों के अनुसार गैस्ट्रिक गुब्बारे को पेट में 6 से 12 महीने के लिए डाला जाता है। इसके लिए पहले छह महीने तक हर महीने चिकित्सक से मिलना होता है, इसके बाद दो महीनों में एक बार चिकित्सक के पास जाना पड़ता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख