शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
खेल

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने धोनी को सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक बताया

· · 1 मिनट

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने धोनी को सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक बताया

नई दिल्ली (भाषा)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समुदाय ने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ करके हुए उन्हें सर्वकालिक महान कप्तानों में से एक करार दिया। धोनी ने कल भारत के सीमित ओवरों का कप्तान पद भी छोड़ दिया था।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने धोनी को किसी क्रिकेट टीम की अगुवाई करने वाला सर्वकालिक महान कप्तानों में से एक बताया। वान ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘‘यहां तक कि सर्वकालिक महान कप्तानों में से एक ने फैसला कर लिया कि अब बहुत हो चुका। शाबाश धोनी एक अविश्सनीय कप्तानी दौर के लिये।” आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और 2015 में विश्व कप जीतने के बाद अपना पद छोड़ने वाले माइकल क्लार्क ने भी धोनी की जमकर तारीफ की और कहा कि वह अभी भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान दे सकते हैं।

क्लार्क ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘‘धोनी को भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक के रुप में याद किया जाएगा। वह बेहतरीन इंसान है और अब भी भारतीय क्रिकेट में काफी योगदान दे सकता है।” क्लार्क को लगता है कि विराट कोहली भारत की सीमित ओवरों की टीम की अगुवाई करने के लिये नैसर्गिक पसंद है।

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘मेरी राय में अब कोहली का समय है कि वह तीनों प्रारुप में कप्तानी संभाले। वह सुपरस्टार है और चुनौती के लिये तैयार है।”

और पढ़िए

  1. खेल

    ICC World Cup 2019: उलझती जा रही है सेमीफाइनल की गुत्थी

    चौथे नंबर के लिए फंसी इंग्लैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम...

    Imran Khan · 6 मिनटलेख