शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

अंतरिम बजट 2024: अगले पाँच साल में 2 करोड़ घर बनाएगी सरकार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को मोदी सरकार का अंतिम बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने आवास योजना को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं।

· · 1 मिनट

अंतरिम बजट 2024: अगले पाँच साल में 2 करोड़ घर बनाएगी सरकार

अपनी छत होना हम सभी का सपना होता है इसी सपने को साकार करती है प्रधानमंत्री आवास योजना।

अगले 5 साल में 2 करोड़ घर बनाए जाएँगे।

इसके साथ ही सरकार मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए नई आवास योजना शुरू करेगी। इस आवास योजना के तहत मध्यमवर्गीय परिवार अपना खुद का घर खरीद सकेंगे या उसका निर्माण करा सकेंगे।

अंतरिम बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण में अब तक 3 करोड़ घरों को बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा चुका है। इसके साथ ही अगले 5 सालों में 2 करोड़ और घरों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही किराये के घरों, झुग्गियों या चॉल में रहने वाले लोगों को अपना घर देने के लिए भी सरकार जल्द ही एक आवासीय योजना का ऐलान करेगी। इस योजना का लक्ष्य शहरों में रहने वाले मध्यमवर्गीय परिवारों को अपना घर देना है।

ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के 7 जुलाई 2023 के आँकड़ों के अनुसार देश भर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत अब तक कुल प्रथम और द्वितीय दोनों फेज में 2,30,92,887 आवासों का निर्माण किया गया है। दोनों फेज में अब तक कुल 3,04,758.38 रुपये का बजट ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गाँवों के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए घर बनाने पर ख़र्च किया गया है।

और पढ़िए

  1. गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

    हिम्मत की स्टिक, उम्मीदों का गोल: हॉकी वाली सरपंच की कहानी

    राजस्थान–हरियाणा बॉर्डर के एक छोटे-से गाँव में एक सरपंच ने हॉकी स्टिक उठाई और पूरी पीढ़ी की ज़िंदगी बदल दी। नीरू यादव-हॉकी…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  2. गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

    जंगलों की खुशबू, नदियों की लय और पहाड़ों की साँस: ‘रिदम ऑफ़ द अर्थ’ का सफ़र

    बारह जनजातियाँ, चवालीस कलाकार, एक सपना-आदिवासी संगीत को उसके सही सम्मान तक पहुँचाना। ‘रिदम ऑफ़ द अर्थ’ एक आंदोलन है, एक यात्रा…

    Divendra Singh · 5 मिनटलेख
  3. गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

    आत्मनिर्भर भारत अभियान: स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए महोत्सव शुरू

    लखनऊ में 10 दिवसीय खादी महोत्सव-2025 की शुरुआत, 160 से अधिक उद्यमियों एवं इकाइयों द्वारा उत्पादों का प्रदर्शन, युवाओं को बांटे गए…

    Gaon Connection Support · 1 मिनटलेख