शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

किसान पाठशाला में दी गई जैविक तरीके से कीट व रोग नियंत्रण की जानकारी

· · 2 मिनट

किसान पाठशाला में दी गई जैविक तरीके से कीट व रोग नियंत्रण की जानकारी

बिना किसी रसायन का प्रयोग किए फसलों को कैसे रोगों व कीटों से बचाया जा सकता है, किसानों को इस बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

लखनऊ स्थित क्षेत्रीय केंद्रीय एकीकृत नाशजीवी प्रबंधन केंद्र (आईपीएम) बाराबंकी व लखनऊ जिले में किसानों को पाठशाला में नई जानकारियां दे रहा है। लखनऊ जिले के काकोरी ब्लॉक के कटिंगरा गाँव में आयोजित किसान पाठशाला का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें- किसान पाठशाला को लेकर सरकार और विपक्ष में टकराव

किसानों को खेती संबंधित आधुनिक तकनीकियों की जानकारी और सरकार की तरफ से चलाई जा रही खेती-किसानी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश भर में किसान पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की तरफ से “द मिलियन फारमर्स स्कूल” नाम से नया कार्यक्रम शुरू किया गया है। पांच दिसंबर को विश्व मृदा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।

किसानों को जानकारी देते कृषि वैज्ञानिक राजीव कुमार कटिंगरा गाँव में आयोजित पाठशाला में तीस प्रगतिशील किसानों का निःशुल्क पंजीकरण करके आईपीएम खेती के गुर सिखाए जा रहे हैं। इस किसान खेत पाठशाला के संचालक वैज्ञानिक सहायक राजीव कुमार ने किसानों को आईपीएम तकनीक के तहत कीट व रोगों के रोकथाम के लिए गर्मी की गहरी जुताई, भूमि शोधन, बीजशोधन के जैव फफूंदनाशकों से करने की विधि पांच प्रतिशत नीम सीड कर्नल एक्सट्रेड दवा बनाने की विधि वनस्पतियां जैसे नीम पत्ती धतूरा पत्ती, मदार पत्ती, और कनेर की पत्तियों से विभिन्न कीटों के रोकथाम के लिए दवा बनाने की विधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

किसानों को जानकारी देते कृषि वैज्ञानिक राजीव कुमार गोमूत्र व गोबर से बनने वाले दवाइयों की जानकारी देते हुए अमृत पानी, बीज अमृत, पंच गव्य एवं मटका खाद बनाने की विधि की जानकारी दी। किसान खेत पाठशाला में आए किसान सुरेंद्र कुमार ने कहा, ” पाठशाला के जरिये हमें बहुत नई जानकारियां मिली जिससे हम बिना किसी रसायन का प्रयोग किए रोग व कीटों से छुटकारा पा सकते हैं।”

ये भी पढ़ें- सीड हब बनाने से खत्म हो सकती है दलहन की समस्या

द मिलियन फारमर्स स्कूल का मुख्य मकसद है कि किसान आधुनिक तकनीकों को सीखकर अच्छी खेती करके अपनी आय को बढ़ा सके। सरकार प्रयास कर रही है कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो सके।

ये भी देखिए:

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख