शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

अभय समेत इनेलो के 72 कार्यकर्ता जेल से रिहा

· · 1 मिनट

पटियाला (भाषा)। सतलज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर मुद्दे पर लागू निषेघाज्ञा का उल्लंघन करने पर पिछले सप्ताह गिरफ्तार किये गये इनेलो नेता अभय चौटाला को पार्टी के 72 कार्यकर्ताओं के साथ मंडे को जेल से रिहा कर दिया गया।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलोद) नेता और पार्टी कार्यकर्ताओं को धारा 144 का उल्लंघन करने और एसवाईएल नहर की खोदाई करने के इरादे से पंजाब में प्रवेश करने के प्रयास पर हरियाणा-पंजाब सीमा के शंभू बैरियर के नजदीक गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस आग्रह को मंजूरी प्रदान करते हुये एसडीएम हरप्रीत सिंह साधु ने इनेलो कार्यकर्ताओं की रिहाई के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया।

पुलिस ने बताया कि उनकी रिहाई के बाद इन्हें तीन पुलिस वाहनों में जेल से चंडीगढ ले जाया गया। इन कार्यकर्ताओं को अन्य कैदियों से अलग तीन अलग बैरकों में रखा गया था।

इससे पहले राजपुरा एसडीएम ने पार्टी के दो सांसदों, 18 वर्तमान विधायकों सहित 73 इनेलो कार्यकर्ताओं को 27 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

एसवाईएल नहर विवाद पंजाब और हरियाणा के बीच जल बंटवारे से जुड़ा है। इस पर हाल ही में उच्चतम न्यायालय ने अन्य राज्यों के साथ जल बंटवारा समझौता को समाप्त करने के पंजाब सरकार के फैसले को असंवैधानिक करार दिया था।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख