गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
खेल

अंगूठे में चोट की वजह से धवन ICC World cup 2019 से हुए बाहर, पंत टीम में शामिल

· · 3 मिनट

अंगूठे में चोट की वजह से धवन ICC World cup 2019 से हुए बाहर, पंत टीम में शामिल

लखनऊ। भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन अंगूठे में फ्रेक्चर के कारण बुधवार को मौजूदा विश्व कप से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम में जगह दी गई है। धवन के अंगूठे की जांच की गई तो पता चला कि इसमें ज्यादा सुधार नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि धवन 9 जून को लंदन में आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान बायें हाथ के अंगूठे में चोट लग गई थी। चोट के कारण ही वह पाकि‍स्तान (16 जून), अफगानस्तितान (22 जून) और वेस्टइंडीज (27 जून) के खिलाफ होने वाले मैचों में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

इसे भी पढ़ें-‘मुजफ्फरपुर में बच्चों की मौतों से लीची का कोई कनेक्शन नहीं’

टीम के प्रशासनिक प्रबंधक सुनील सुब्रमण्यम ने पत्रकारों को बताया कि शिखर धवन के बायें हाथ की मेटाकार्पल हड्डी में फ्रेक्चर है। जुलाई के मध्य तक उनके हाथ में प्लास्टर लगा रहेगा, जिसके कारण वह आईसीसी 2019 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। उन्होंने कहा, हमने आईसीसी को लिखा है और उनकी जगह ऋषभ पंत को शामिल करने का अनुरोध किया है।

ऋषभ पंत को पांच वनडे मैचों का अनुभव है लेकिन दबाव में नहीं आने की प्रवृति से उन्हें ट्रंप कार्ड माना जा रहा है। वह अम्बाती रायुडू के साथ अधिकारिक स्टैंडबाई की सूची में शामिल थे। जांच के दौरान पता चला है कि धवन इंग्लैंड के खिलाफ 30 जून को बर्मिंघम में होने वाले मैच के लिए समय पर नहीं उबर पाए थे। वह इस दर्द के बावजूद खेले थे और आस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ा था।

RDESController-2268
RDESController-2268


एक सूत्र ने कहा, धवन समय पर फिट नहीं हो सकते थे। चयनकर्ता धवन की चोट का पता चलने के बाद उनकी जगह खिलाड़ी की अधिकारिक घोषणा करना चाहते थे। पंत को उनके कवर के तौर पर बुलाया गया था लेकिन टीम प्रबंधन ने धवन के उबरने का इंतजार करने का फैसला किया। अब इस हफ्ते चोट का आकलन किया गया जिसमें चीजें सकारात्मक नहीं दिखी।

21 वर्षीय खिलाड़ी को पिछले एक साल में शानदार फार्म के बावजूद जब 15 सदस्यीय टीम में नहीं चुना गया था तो काफी विवाद हुआ था। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने पंत को टीम में शामिल करने का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि अगर धवन चोट के कारण बाहर हो जाते हैं तो शानदार फार्म को देखते हुए दिल्ली का यह खिलाड़ी टीम में शामिल होने का हकदार है।

मुजफ्फरपुर: अस्‍पताल के ICU में भीड़ पर लगी रोक, सोशल मीडिया पर चल रही थी मुहिम

पंत ने इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट दौरे के दौरान शतक जड़े थे। पिछले महीने आईपीएल में भी उसने अच्छा प्रदर्शन किया था जिसमें उन्होंने 160 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाये थे। टीम प्रबंधन को शायद इसलिय धवन की चोट की घोषणा करने के लिये बाध्य होना पड़ा क्योंकि भुवनेश्वर कुमार भी चोटिल है।

अगर पंत को धवन की जगह शामिल नहीं किया गया होता, तो भारत के पास 22 जून को अफगानस्तिान के खिलाफ मैच के चयन के लिये केवल 13 खिलाड़ी ही होते। भुवनेश्वर कुमार हैमस्ट्रिंग चोट के कारण तीन मैचों के लिये बाहर हैं। टीम के ट्रेनर शंकर बासु ने कहा, भुवनेश्वर की देखरेख टीम फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कर रहे हैं। (इनपुट भाषा)

और पढ़िए

  1. खेल

    ICC World Cup 2019: उलझती जा रही है सेमीफाइनल की गुत्थी

    चौथे नंबर के लिए फंसी इंग्लैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम...

    Imran Khan · 6 मिनटलेख