शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
पशुधन

अगले पांच सालों में विदेशी नस्ल से बेहतर होंगी देसी गायें: गिरिराज सिंह

· · 1 मिनट

अगले पांच सालों में विदेशी नस्ल से बेहतर होंगी देसी गायें: गिरिराज सिंह

लखनऊ। केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में कहा कि वह स्वदेशी प्रजातियों के गोवंश के संरक्षण के लिए काम कर रही है और अगले पांच वर्षों में देसी गाय किसी भी अन्य विदेशी प्रजाति से उच्च स्तर पर आ जाएंगी।

RDESController-2494
RDESController-2494


https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%A8%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B2

यह भी पढ़ें- भारत की देसी नस्लों से तैयार हुई हैं विदेशी गाय

लोकसभा में उन्होंने यह भी कहा कि, केंद्र सरकार पिछले पांच वर्षों से गोकुल मिशन के तहत देसी प्रजातियों के पशुओं के संरक्षण और संवर्धन का काम कर रही है। उन्होंने रवि किशन के पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि पशुपालन राज्य का विषय है और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य आश्रय गृह खोलकर लाखों की संख्या में गोवंश को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने यह भी कहा बताया कि सेक्स्ड सीमन के प्रयोग से नर बछड़ों के जन्म लेने की संभावना को हटाकर बछियों के प्रजनन के लिए सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि भ्रूण प्रतिरोपण के माध्यम से भी यह काम किया जा सकेगा और इसके लिए अभी 30 केंद्र संचालित किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: यहां है देश का पहला रेड सिंधी गाय संरक्षण केंद्र

यह भी पढ़ें- देश की एक प्रयोगशाला ऐसी भी जहां बछिया ही पैदा होती है

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    डेयरी किसानों के पास ₹5 लाख तक का पुरस्कार जीतने का मौका, 10 अगस्त से गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

    राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन नामांकन शुरू होंगे। डेयरी किसानों, डेयरी सहकारी समितियों, दूध उत्पादक कंपनियों,…

    Umang Shukla · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के सभी 75 जिलों में होगा डेयरी कॉन्क्लेव-2026, किसानों और पशुपालकों को इन योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

    उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर 6 अगस्त को सभी 75 जिलों में डेयरी कॉन्क्लेव-2026 आयोजित…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    बारिश में बढ़ा खुरपका-मुँहपका रोग का ख़तरा, बिहार में मुफ़्त टीकाकरण अभियान तेज़, 79 लाख से अधिक पशुओं को लगा टीका

    बरसात के मौसम में खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग का ख़तरा बढ़ने के बीच बिहार सरकार राज्यभर में निःशुल्क टीकाकरण अभियान चला रही है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख