शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

भारतीय रेल: यात्रियों की सुविधा के लिए अब टिकट पर ही लिखे होंगे हेल्पलाइन नंबर

· · 1 मिनट

भारतीय रेल: यात्रियों की सुविधा के लिए अब टिकट पर ही लिखे होंगे हेल्पलाइन नंबर

यात्रियों की परेशानी को देखते हुए भारतीय रेल ने अपनी सभी प्रकार की हेल्पलाइन नंबर रेल टिकट पर प्रदर्शित करने की योजना बनाई है। टिकट चाहे साधारण श्रेणी का हो या फिर आरक्षित श्रेणी का। मौजूदा समय में रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 व 182 सभी तरह के टिकटों पर प्रिंट हो रहे हैं।

इसके अलावा टिकट लेने वाले यात्रियों के मोबाइल पर भी रेलवे से जुड़े सभी नंबरों की जानकारी देने के लिए एसएमएस भेजा जाएगा। ट्रेनों का चार्ट बनते ही यात्री के मोबाइल पर एसएमएस के जरिए पीएनआर नंबर सहित अन्य जानकारी के साथ हेल्पलाइन भी भेजा जा रहा है।

रेलवे हेल्पलाइन नंबर से जुड़े सभी नंबर अब टिकट पर प्रदर्शित किए जाएंगे, चाहे वह आरक्षित टिकट हो या जनरल। रिजर्वेशन फार्म में दर्ज कराए मोबाइल नंबर पर भी एसएमएस द्वारा भेजे जाएंगे।

नितिन चौधरी, सीपीआरओ नार्दन रेलवे।

ये हैं हेल्प लाइन नंबर

  • 138 – चिकित्सा, साफ-सफाई, भोजन-नाश्ता और पानी और कोच की व्यवस्था आदि की शिकायत।
  • 182 – रेलवे स्टेशन, रेल परिसर और यात्रा के दौरान सुरक्षा से संबंधी किसी भी प्रकार की असुविधा।
  • 9794845955 – यात्री खानपान व अन्य अनियमितता पर एसएमएस से शिकायत।
  • 0551- 155210 – भ्रष्टाचार संबंधित शिकायत।
  • 1322 – आपात काल के दौरान यात्री की जानकारी।
  • 139 – आरक्षण और ट्रेनों की जानकारी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख