शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

बेल की बागवानी से भी होता है अच्छा मुनाफा जानिए इसकी नई विकसित किस्मों के बारे में

अपने औषधीय गुणों के चलते बेल की माँग हमेशा बनी रहती है, लेकिन आस पास उत्पादन न होने के कारण कई बार इसे बाहर से भी मंगाना पड़ जाता है। ऐसे में कृषि वैज्ञानिक यहाँ बेल की प्रमुख किस्मों की जानकारी दे रहे हैं, जिनकी खेती करके किसान अच्छा उत्पादन पा सकते हैं।

· · 3 मिनट

बेल की बागवानी से भी होता है अच्छा मुनाफा जानिए इसकी नई विकसित किस्मों के बारे में

अब दूसरे फलों की तरह बेल का भी अच्छा उत्पादन कर आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

आचार्य नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी ऑफ़ ऐग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, फैज़ाबाद, उत्तर प्रदेश ने बेल की कुछ अच्छी प्रजातियाँ विकसित की हैं जो बड़े काम की हैं।

इनमें – नरेंद्र बेल (NB)-5: इसका फल औसत वजन 1 किलो होता है। यह गोल मुलायम, कम गोंद और बहुत ही स्वादिष्ट नर्म गुद्दे वाला होता है।

नरेंद्र बेल (NB)-6: इसके फल का औसत वजन 600 ग्राम होता है। यह गोल मुलायम, कम गोंद और नर्म गुद्दे वाला होता है। ये हल्का खट्टा और स्वाद में बढ़िया होता है।

नरेंद्र बेल (NB)-7: इन फलों का आकर बड़ा, समतल गोल और रंग हरा-सफेद होता है।

367937-indian-bael-fruit-farming-narendra-bael-cish-new-variety-4
367937-indian-bael-fruit-farming-narendra-bael-cish-new-variety-4

नरेंद्र बेल (NB)-9: इनके फलों का आकर बड़ा , लम्बाकार होता है और इनमे रेशे और बीजों की मात्रा बहुत कम होती है।

नरेंद्र बेल (NB)-16: यह एक बेहतरीन पैदावार वाली किस्म है, जिसके फलों का आकर अंडाकार, गुद्दा पीले रंग का होता है और रेशे की मात्रा कम होती है।

नरेंद्र बेल (NB)-17: यह एक बेहतरीन पैदावार वाली किस्म है , जिसके फल औसत आकार के होते हैं और रेशे की मात्रा कम होती है।

Also Read: ऊसर, कंकरीली जमीन में अच्छा उत्पादन देगी बेल की ‘थार दिव्य’ किस्म

इसके अलावा सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ़ सब-ट्रॉपिकल हॉर्टिकल्चर (सीआईएसएच), लखनऊ, उत्तर प्रदेश ने भी बेल की बहुत अच्छी प्रजातियों को विकसित किया है, जैसे –

सीआईएसएच बी-1: यह मध्य- ऋतु की किस्म है , जो अप्रैल-मई में पकती है | इसके फल लम्बाकार-अंडाकार होते हैं । इनका भार औसतन 1 किलो होता है और इसका गुद्दा स्वादिष्ट और गहरे पीले रंग का होता है। वृक्ष पकने पर इसका भार 50 से 80 किलो होता है।

367938-indian-bael-fruit-farming-narendra-bael-cish-new-variety-3
367938-indian-bael-fruit-farming-narendra-bael-cish-new-variety-3

सीआईएसएच बी-2: यह छोटे कद वाली किस्म है, इसके फल लम्बाकार-अंडाकार होते हैं। इसका भार औसत 1.5 से 2.5 किलो होता है और इसका गुद्दा स्वादिष्ट और संतरी-पीले रंग का होता है। इसमें रेशे और बीज की मात्रा कम होती है । वृक्ष पकने के समय इसका भार 60 से 90 किलो होता है।

जी.बी. पंत यूनिवर्सिटी ऑफ़ ऐग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, पंतनगर, उत्तराखंड ने भी बेल की कुछ अच्छी प्रजातियों को विकसित किया है, जैसे-

पंत अपर्णा: इसके वृक्ष छोटे कद के, लटकते हुए फूलों वाले, काटों रहित, जल्दी और भारी पैदावार वाले होते हैं। इसके पत्ते बड़े गहरे हरे होते हैं। इसके फल आकार में गोल होते हैं, जिनका औसत भार 1 किलो होता है।

Also Read: ऊसर, बंजर जमीन से कमाई करवाएगी बेल की किस्म ‘थार नीलकंठ’

पंत शिवानी: यह किस्म अगेती मध्य-ऋतु में पायी जाती है। इसके पेड़ लम्बे, मज़बूत, घने, सीधे ऊपर की ओर बढ़ने वाले, जल्दी और भारी पैदावार वाले होते हैं । इसके फलों का भार 2 से 2.5 किलो होता है।

367939-indian-bael-fruit-farming-narendra-bael-cish-new-variety-2
367939-indian-bael-fruit-farming-narendra-bael-cish-new-variety-2

पंत सुजाता: इसके वृक्ष फैले हुए पत्तों वाले, घने, जल्दी और भारी पैदावार वाले होते हैं । इसके फलों का आकार 1 से 1.5 किलो होता है।

बेल पोषक तत्वों से भरपूर एक महत्वपूर्ण औषधीय फल है। हमारे देश में बेल धार्मिक रूप में भी बहुत महत्वपूर्ण है। बेल से तैयार दवाएं दस्त, पेट दर्द, मरोड़ जैसी बीमारी में इस्तेमाल की जाती है।

यह एक कांटे वाला पेड़ है, जिसकी ऊंचाई 6-10 मीटर होती है और इसके फूल हरे लम्बाकार होते हैं, जो ऊपर से पतले और नीचे से मोटे होते हैं। इसका प्रयोग शुगर के इलाज, सूक्ष्म-जीवों से बचाने, त्वचा सड़ने के इलाज, दर्द कम करने के लिए, मांसपेशियों के दर्द, पाचन क्रिया में किए जाने के कारण इसको औषधीय पौधे के रूप में जाना जाता है।

इसकी खेती उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तरांचल, झारखंण्ड और मध्य प्रदेश में ज़्यादा होती है।

Also Read: बेल है इनके कमाई का जरिया, यहां से कई शहरों तक जाते हैं बेल

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख