शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

स्मार्टफोन से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े खतरों का बढ़ रहा जोखिम

· · 2 मिनट

स्मार्टफोन से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े खतरों का बढ़ रहा जोखिम

न्यूयॉर्क (आईएएनएस)। स्मार्टफोन और दूसरे उपकरणों के अधिक इस्तेमाल से किशोरों में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े खतरों का जोखिम बढ़ जाता है। इससे ध्यान, व्यवहार और आत्म नियमन जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में डरहम के ड्यूक विश्वविद्यालय के इस शोध की प्रमुख लेखक मेडेलीन जॉर्ज ने कहा, “किशोरों में प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कम करने वाले दिनों की अपेक्षा ज्यादा इस्तेमाल करने के दिनों में व्यवहार की समस्याएं और एडएचडी (ध्यान में कमी/अतिक्रियाशीलता विकार) के लक्षण बढ़ जाते हैं।”

ये भी पढ़ें- बच्चों में याददाश्त बढ़ाने में कारगर गुलमेहंदी की सुगंध

यह शोध ‘चाइल्ड डेवलपमेंट’ नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। इसमें किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े लक्षणों को देखा गया है। इसमें उनके हर दिन सोशल मीडिया, इंटरनेट के इस्तेमाल के समय को शामिल किया गया है। इस शोध में 151 किशोरों के हर रोज के डिजिटल प्रौद्योगिकी में स्मार्टफोन के उपयोग का सर्वेक्षण किया गया है। उनका सर्वेक्षण दिन में तीन बार किया गया। यह सिलसिला महीने भर तक चला। इसके 18 महीने बाद उनके मानसिक स्वास्थ्य के लक्षणों का मूल्यांकन किया गया। इसमें 11 साल से 15 साल के बीच के किशोरों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें- स्वच्छता और सेहत बनाए रखने के दस सूत्र

किशोरों ने औसतन करीब 2.3 घंटे एक दिन डिजिटल प्रौद्योगिकी पर खर्च किए। शोधकर्ताओं ने पाया कि उन दिनों में जब किशोरों ने अपने उपकरणों का इस्तेमाल सामान्य से ज्यादा किया और उन्होंने अपने साथियों से औसतन ज्यादा इस्तेमाल किया तो उनमें व्यवहार संबंधी समस्याएं जैसे झूठ बोलना, लड़ाई और दूसरी व्यवहारिक समस्याएं दिखीं।

स्वास्थ्य जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

शोध में यह भी पाया गया कि वे किशोर, जिन्होंने ऑनलाइन समय बिताया, उनमें 18 महीने बाद व्यवहारिक समस्याएं और आत्मनियमन की दिक्कतें देखी गईं। हालांकि, शोधकर्ताओं ने पाया कि प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कुछ सकारात्मक नतीजों से भी जुड़ा है। जिन दिनों में किशोरों ने प्रौद्योगिकी का ज्यादा इस्तेमाल किया, उस दौरान उनमें अवसाद और चिंता के लक्षण कम दिखाई दिए।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख