शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

बहराइच के तराई क्षेत्रों में बढ़ा खसरे का प्रकोप

· · 2 मिनट

बहराइच के तराई क्षेत्रों में बढ़ा खसरे का प्रकोप

प्रशांत श्रीवास्तव,स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

बहराइच। तराई क्षेत्रों में बदल रहा मौसम संक्रामक बीमारियों का वाहक बन रहा है। ऐसे में क्षेत्र में खसरे का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। बच्चों से लेकर नौजवान तक सब इसकी चपेट में आ रहे हैं।

जिला मुख्यालय से 45 किमी पश्चिम विकास खंड नवाबगंज के सरवनतारा और देवरा गाँव में खसरे से 22 बच्चे बीमार हैं, जिसमें छह की हालत नाजुक बताई जा रही है। आशुतोष श्रीवास्तव (48 वर्ष) बताते हैं, “गाँव में बढ़ती बीमारियों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दिया गया, लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम गाँव नहीं पहुंची।”

सेहत से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

खसरे से पीड़ित बसंत लाल बताते हैं, “मुझे कुछ दिन पहले तेज बुखार के साथ शरीर पर दाने निकले, फिर दानों ने पककर जख्म का रूप ले लिया। जिसके चलते असहनीय पीड़ा होती हैं।” सरवन तारा गाँव निवासी (35 वर्षीय) राजित राम ने बताया, “परिवार के सदस्यों के खसरा पीड़ित होने की जानकारी दो दिन पहले हुई है।

इस मामले में बाबागंज स्वास्थ्य केंद्र, नानपारा सीएचसी में दी गयी थी पर डॉक्टर तुरंत नहीं आए। जिसके चलते माही, शिवा, उमेश, श्वेता, मर्री और अनुराग की हालत नाजुक हो गयी है।” इसी गाँव के निवासी (45 वर्षीय) केशवराम ने बताया, “सरवनतारा और देवरा गाँव का कोई ऐसा परिवार नहीं होगा, जिसमें घर का कोई न कोई सदस्य खसरा व अन्य संक्रामक बीमारियों की चपेट में न हो। अब तक तो गाँव के पास के डॉक्टरों से जैसे-तैसे इलाज चल रहा है, लेकिन लाभ नहीं हो सका है। अब तो भगवान ही ठीक करेगा।”

इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण लाल ने बताया, “देवरा और सरवनतारा गाँव में खसरा फैलने की जानकारी संज्ञान में आयी है। संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष की टीम गाँव भेजी जा चुकी है। चिकित्सक दोनों गाँव में कैंप कर पीड़ितों का इलाज करेंगे। जिन रोगियों की हालत गंभीर होगी, उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा।”

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख