शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

पाकिस्तान में बढ़ी भारतीय चाय की मांग

· · 1 मिनट

पाकिस्तान में बढ़ी भारतीय चाय की मांग

कोलकाता (भाषा)। पिछले साल जनवरी से नवंबर के बीच पाकिस्तान को निर्यात किये जाने वाली चाय में किसी भी अन्य देश के मुकाबले सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गयी। इस अवधि में पाकिस्तान को 1.456 करोड़ किलोग्राम चाय का निर्यात किया गया जो इससे पहले के साल में 1.260 करोड़ किलोग्राम था।

चाय बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार 2018 के पहले दस महीनों में पाकिस्तान को भेजे जानी वाले चाय में 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी और इसकी मात्रा 1.307 करोड़ किलोग्राम रही। वहीं 2017 में यह आंकड़ा 1.065 करोड़ किलोग्राम का था।

सोवियत-रुस से स्वतंत्र देशों का राष्ट्र-मंडल भारतीय चाय का सबसे बड़ा बाजार है। इन देशों में चाय की मांग में कमी आयी है। इन देशों को 5.487 करोड़ किलोग्राम चाय का निर्यात किया गया। वहीं 2017 में यह आंकड़ा 5.841 करोड़ किलोग्राम का था। आंकड़ों में कहा गया है कि आलोच्य अवधि में ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात और मिस्र जैसे देशों में भी निर्यात में आंशिक कमी दर्ज की गयी।

ये भी पढ़ें : गुवाहाटी में 24,501 रुपए प्रति किलो बिकी बैंगनी चाय

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख