शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

मॉनसून में ऐसे करें फर्नीचर की देखभाल

· · 2 मिनट

मॉनसून में ऐसे करें फर्नीचर की देखभाल

नई दिल्ली (आईएएनएस)। बारिश के मौसम के दौरान लकड़ियों के फर्नीचर की देखभाल बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों का कहना है कि फर्नीचर के कोनों, उसके निचले और पिछले भागों को महीने में कम से कम एक बार जरूर साफ करना चाहिए, खासकर मॉनसून के दौरान यह जरूर करें। ‘द वी रिनायसेंस’ के संस्थापकों विपुल अमर और हरशीन अरोड़ा, रेंटोमोजो में विजुअल मर्चेडाइजिंग मैनेजर दीपक असर ने फर्नीचर की देखभाल के संबंध में ये सुझाव दिए हैं।

  • अपने लकड़ी के फर्नीचर को दरवाजों, खिड़कियों से दूर रखें, ताकि ये बारिश के पानी या लीकेज के संपर्क में नहीं आ सकें।
  • फर्नीचर का पॉलिश भी उसे मजबूत, चमकदार व टिकाऊ बनाता है, इसलिए हमेशा लैकर (रोगन) या वार्निश का एक कोट दो सालों में जरूर लगाएं, जिससे पोर या छोटे सुराख भर जाएं और ये ज्यादा दिन टिक पाए।

ये भी पढ़ें : जानिए क्या होते हैं कर्मचारियों के अधिकार

  • छोटे फर्नीचर के लिए लैकर स्प्रे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है, जो नजदीकी हार्डवेयर स्टोर में उपलब्ध होता है।
  • फर्नीचर के लेग को फर्श की नमी के संपर्क में आने से रोकने के लिए लेग के नीचे वॉशर लगाएं।
  • घर को साफ रखें, जिससे घर में नमी का सही स्तर सुनिश्चित होगा, जो लकड़ी के फर्नीचर के अनुकूल है। एयर कंडीशनर भी मददगार साबित हो सकते हैं, क्योंकि ये घर में हवा को ताजा रख कर और घर को ठंडा रखकर नमी के स्तर में वृद्धि को रोकते हैं।
  • लकड़ी के फर्नीचर को साफ करने के लिए गीले कपड़े का इस्तेमाल नहीं करें, बल्कि साफ, सूखे कपड़े का इस्तेमाल करें।
  • मॉनसून के दौरान लकड़ी का फर्नीचर नमी के चलते फूल जाता है, इससे ड्रॉर खोलने और बंद करने में दिक्कत होती है। फर्नीचर पर ऑयलिंग या वैक्सिंग करके इसे रोका जा सकता है। बढ़िया फिनिश के लिए स्प्रे-ऑन-वैक्स आजमाएं।

ये भी पढ़ें : अपने मोबाइल फोन की बैटरी से रहें सावधान

  • मॉनसून के दौरान घर की मरम्मत या सौंदर्यीकरण के काम को शुरू करने से बचें। इस समय नमी का स्तर ज्यादा होता है। ऐसे में पेंटिंग या पॉलिशिंग बढ़िया परिणाम नहीं देंगे और इससे आपका लकड़ी का फर्नीचर खराब हो सकता है।
  • कपूर या नेप्थलीन बॉल नमी को अच्छे से अवशोषित कर लेते हैं। ये कपड़ों के साथ ही वार्डरोब को दीमक और अन्य कीड़े लगने से बचाते हैं। इस काम के लिए नीम की पत्तियों और लौंग का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें : मोबाइल को जल्दी चार्ज करने के ये 5 रोचक तरीके

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख