शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

कैंसर कोशिकाओं का पता लगाने के लिए 3डी तकनीक विकसित

· · 2 मिनट

कैंसर कोशिकाओं का पता लगाने के लिए 3डी तकनीक विकसित

मुंबई (भाषा)। दुनिया भर में हर साल कैंसर की वजह से करोड़ों लोगों की मौत हो रही हैं। ऐसे में शोधकर्ताओं ने कैंसर रोगियों के खून में से उसमें घूम रही ट्यूमर कोशिकाओं (सर्कुलेटिंग ट्यूमर सेल्स) का पता लगाने और हमेशा के लिए उन्हें बाहर निकालने की 3डी तकनीक बना ली है। यह शोध कई मायनों में काफी अहम साबित हो सकता है।

सर्कुलेटिंग ट्यूमर सेल्स (सीटीसी) ऐसी कोशिकाएं होती हैं जो शुरुआती चरण के ट्यूमर से निकलती है और रक्तसंचार के जरिए शरीर के अन्य हिस्सों में फैल जाती है।इस शोध के प्रमुख वैज्ञानिक जयंत खंडारे और शाश्वत बनर्जी ने कहा, “कैंसर की हजारों कोशिकाएं शुरुआती चरण के ट्यूमर से जुड़ी होती है और रक्त संचार के जरिये अन्य अंगों में पहुंच जाती है। यह शरीर के अन्य अंगों में कैंसर के फैलने का मुख्य कारण है और इसे ‘मेटास्टेसिस’ कहते हैं और कैंसर के 90 प्रतिशत मरीजों की मौत का असल कारण यही है।” ़

यह शोध अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘एडवांस्ड मैटिरियल्स इंटरफेस’ की कवर पेज स्टोरी के रूप में प्रकाशित हुआ है। इस पत्रिका ने भारतीय शोधकर्ताओं के एक समूह को पहली बार यह सम्मान दिया है। खंडारे ने कहा कि अरबों अन्य रक्त कोशिकाओं में बेहद कम संख्या में होने के कारण सीटीसी का पता लगाने और उसके आनुवांशिक गुणों के बारे में जानने को लेकर तकनीकी चुनौती पेश आती रही है। उन्होंने कहा, “हाल के वर्षों में मरीजों के खून के नमूनों से सीटीसी का पता लगाने और उसकी गणना की चुनौती से निपटने के लिए विविध डाइग्नोस्टिक तकनीक विकसित की गई।”

महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ फॉर्मेसी, एक्टोरियस इनोवेशंस एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड और महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च मेडिकल कॉलेज, पुणे ने खून के एक छोटे-से नमूने में से सीटीसी का पता लगाने वाला 3डी माइक्रोचैनल तंत्र बनाया है। उन्होंने रोगी के खून से कैंसर कोशिकाओं को निकालने की तकनीक का भी पता लगाया है।

खंडारे ने कहा, “कैंसर सबसे तेजी से फैलने वाली बीमारी है और वर्ष 2013 में कैंसर के कारण 80 लाख 20 हजार मौतों के साथ एक करोड़ 49 लाख नए मामले दर्ज किए गए थे।” भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने भारत में वर्ष 2020 तक कैंसर के 17 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आने और 8.8 लाख से ज्यादा मौत होने की आशंका जताई है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख