शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

महिलाओं की नींद में सुधार करने में योग और कसरत मददगार नहीं

· · 1 मिनट

महिलाओं की नींद में सुधार करने में योग और कसरत मददगार नहीं

वाशिंगटन (भाषा)। अधेड़ उम्र में रजोनिवृत्ति के चलते अचानक ठंडी और गरमी का अहसास करने वाली महिलाओं की नींद में सुधार में योग या एयरोबिक कसरत से कोई फायदा नहीं होता है।

एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है। अमेरिका में यूनिवर्सिटी आफ वाशिंगटन में शोधकर्ताओं ने कहा कि उम्र के इस दौर में महिलाओं को नींद आने में कोई दिक्कत नहीं होती लेकिन उन्हें बार बार नींद खुलने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसी महिलाएं रातभर में औसतन 50 मिनट से अधिक जागी रहती हैं।

पूर्व में प्रकाशित ऐसे ही विश्लेषणों में कहा गया था कि योग और एयरोबिक कसरत से नींद न आने की समस्या में सुधार होता है। विवि की एसोसिएट प्रोफेसर डायना तैयबी बुचानन ने कहा, ‘‘ इस आयु वर्ग में नींद में प्रभावी सुधार के लिए अन्य उपायों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।” इस शोध में 40 से 62 उम्र वर्ग की 168 महिलाओं को शामिल किया गया था।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख