शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्राउंड एक्टिवेशन

स्वास्थ्य को नज़रअंदाज करते लोग, दांत की समस्या लेकर पहुंचे चिकित्सा शिविर

· · 1 मिनट

स्वास्थ्य को नज़रअंदाज करते लोग, दांत की समस्या लेकर पहुंचे चिकित्सा शिविर

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

लखनऊ। लखनऊ में स्वस्थाध्याय और कौशलपुरी पॉली क्लीनिक के संयोजन से एक मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर लखनऊ के डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामुदायिक केंद्र खरगापुर में आयोजित किया गया।

शिविर में लगभग 70 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इनमें से ज्यादातर लोग दांत की समस्या को लेकर आये थे, कुछ लोग साधारण बीमारी से ग्रसित थे। स्वस्थाध्याय के डॉ. रूपेंद्र कुमार ने बताया, ‘यहां पर लोगों को अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है। लोग अपनी सेहत को प्राथमिकता नहीं देते हैं। इसी वजह से हमने यहां पर मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया है।’



स्वस्थाध्याय और कौशलपुरी पॉली क्लीनिक की टीम।
इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ.मनीष पाण्डेय (हड्डी विशेषज्ञ), डॉ. आशीष पाण्डेय ( दन्त रोगी विशेषज्ञ), डॉ. रूपेंद्र कुमार (फिजीशियन), डॉ. समता पाण्डेय (स्त्री रोग विशेषज्ञ) और इनके साथ सर्वेश श्रीवास्तव, आशुतोष राय, नीरज सक्सेना और दिलीप कुमार श्रीवास्तव भी शामिल रहे।

और पढ़िए

  1. ग्राउंड एक्टिवेशन

    “हमारे बारे में कोई जानने की कोशिश ही नहीं करता, इसलिए अब हम खुद बनेंगे अपने समुदाय की आवाज”

    एलजीबीटी समुदाय के पास अपनी तमाम कहानियाँ हैं जिन्हें अब तक मीडिया में प्रमुखता से जगह नहीं मिली है। सामुदायिक पत्रकारिता के…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख
  2. ग्राउंड एक्टिवेशन

    इनके पास हैं हजारों खबरें जो कभी मीडिया तक नहीं पहुंच पाईं

    भारत के गाँव किस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, वो कौन लोग हैं जो वर्षों से गुमनाम होकर बदलाव की…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख