शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्राउंड एक्टिवेशन

इलाहाबाद में कांवरियों ने जाम किया हाईवे, गाड़ी भी फूंकी

· · 1 मिनट

इलाहाबाद में कांवरियों ने जाम किया हाईवे, गाड़ी भी फूंकी

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

इलाहाबाद। बरौत में सड़क पार करते समय एक कांवरिया घायल हो गया। घटना से आक्रोशित कांवरियों ने हाईवे जाम कर दिया आैर कयी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। कांवरियों ने पुलिस चाैकी को भी नहीं छोड़ा। बेकाबू कांवरिये पथराव करते हुए पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है।

ये भी पढ़ें-इलाहाबाद के लिए खुशखबरी, शुरू होने वाला है मेट्रो का काम

बरौत थानांतर्गत हंडिया-बरोठा बराैत कस्बे में तकरीबन 6:00 बजे तड़के सुबह कस्बे के चौराहे पर एक कांवरिया का एक्सीडेंट हो गया। ये खबर जैसे ही वहां सं गुजर रहे अन्य कांवरियों को मिली तो वे आक्रोशित हो गए आैर बरौत बाजार में बवाल किया। कई ट्रकों को और बसों में तोड़-फोड़ की। आगजनी भी की। स्थानीय लोगों की सूझबूझ के मामले को टाला जा सका। एक बस को भी आग के हवाले कर दिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के लिए पुलिस प्रशासन भी जिम्मेदार है क्योंकि कांवरियों का जत्था आज के दिन ज्यादा रहता है परंतु चौराहे पर पुलिस प्रशासन की सही व्यवस्था नहीं थी । घटना की खबर मिलते ही डीएम संजय कुमार और एसएसपी इलाहाबाद घटना स्थल पहुँच गए।

ये भी पढ़ें-इलाहाबाद : सैकड़ों गरीब बच्चों को मिला निजी स्कूलों में दाखिला

और पढ़िए

  1. ग्राउंड एक्टिवेशन

    “हमारे बारे में कोई जानने की कोशिश ही नहीं करता, इसलिए अब हम खुद बनेंगे अपने समुदाय की आवाज”

    एलजीबीटी समुदाय के पास अपनी तमाम कहानियाँ हैं जिन्हें अब तक मीडिया में प्रमुखता से जगह नहीं मिली है। सामुदायिक पत्रकारिता के…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख
  2. ग्राउंड एक्टिवेशन

    इनके पास हैं हजारों खबरें जो कभी मीडिया तक नहीं पहुंच पाईं

    भारत के गाँव किस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, वो कौन लोग हैं जो वर्षों से गुमनाम होकर बदलाव की…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख