गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

मणिपुर विधानसभा चुनाव परिणाम 2017 LIVE

· · 2 मिनट

मणिपुर विधानसभा चुनाव परिणाम 2017 LIVE

इम्फाल (भाषा)। मणिपुर विधानसभा की सभी 60 सीटों के लिए राज्य के 11 स्थानों पर आज सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सभी मतगणना केंद्रों के आसपास धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। राज्य में चार और आठ मार्च को दो चरण में मतदान हुआ था। दोनों चरण में क्रमश: 84 और 89 प्रतिशत रिकॉर्ड मतदान हुआ था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी के देवांगन ने कहा कि आर्थिक नाकेबंदी के कारण साजो सामान संबंधी कठिनाइयों के बावजूद मतदान सुचारु रूप से संपन्न हुए।

आगे चल रहे हैं मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह

मणिपुर के थाउबाल विधानसभा सीट पर राज्य के मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार ओकराम इबोबी सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के एल बसंत सिंह से आगे चल रहे हैं। थोउबाल सीट पर राज्य के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के एल बसंत सिंह से 2000 मतों से आगे चल रहे हैं।

इस सीट पर चुनाव लड रही सामाजिक कार्यकर्ता और पीआरजेए उम्मीदवार इरोम शर्मिला पीछे चल रही हैं और उन्हें महज 26 मत मिले हैं।

मणिपुर में भाजपा तीन सीट पर आगे, कांग्रेस को दो सीट पर बढ़त।

भाजपा उम्मीदवार कोंथोउजाम, चन्देल और थांगमेईबांद सीट पर आगे चल रहे हैं। नगा पीपुल्स फ्रंट माओ (अ.ज.जा) सीट पर आगे चल रही है।

राज्य विधानसभा की 60 सीटों में से अब तक प्राप्त 17 सीटों के रुझान के अनुसार नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) दो-दो सीटों पर आगे चल रहे हैं, वहीं एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहा है।

कोन्थाउजम सीट पर भाजपा के सापम रंजन सिंह जीते

कोन्थाउजम सीट पर भाजपा के सापम रंजन सिंह (14,313) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कोनथौजम शारत सिंह (11,541) को 2,772 मतों से हराया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख