शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्राउंड एक्टिवेशन

औरैया में अवैध खनन पर अधिकारियों ने बंद की अपनी सरकारी आँखें

· · 2 मिनट

औरैया में अवैध खनन पर अधिकारियों ने बंद की अपनी सरकारी आँखें

रहनुमा बेगम

स्वयं कम्युनिटी जर्नलिस्ट

औरैया। जिले की नहरों और माइनरों से अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। इसके अलावा किसानों के घरों की भराई की आंड में खनन भटटा स्वामी कर रहे है। खुलेआम चल रहे खनन पर जिले के अधिकारियों का कोई अंकुश नहीं है।

जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर राम गंगा नहर में दिन के समय खनन किया जा रहा है। नहर, माइनर में जहां ठेकेदार खनन करा रहे हैं। वहीं खेतों की मिटटी भी किसान के घरों की भराई किए जाने की आड लेकर भटटा स्वामी ईंटो की पथाई के लिए मिटटी उठावा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- ग्रामीण महिलाओं तक नहीं पहुंच रहीं योजनाएं

नहर से हो रही बालू की खुदाई से नहरों में बड़े-बड़े गडढे हो रहे हैं, जिससे नहर में पानी आने के समय जानवरों के फंस जाने व युवाओं के नहाते समय डूब जाने की समस्या आ जाती है। राम गंगा, सेंगर नदी सहित अन्य माइनरों का खनन किया जा रहा है। बिधूना के हर क्षेत्रीय लोगों ने अवैध खनन को लेकर कई बार शिकायत की, लेकिन जिले का कोई भी अधिकारी शिकायत नहीं सुन रहा है।

थानाध्यक्षों की गाड़ियां नहरों के पास से निकल जाती है लेकिन हो रहे अवैध खनन को रोकने की कोई फिराक तक नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- बिहार में दूसरी बार आयोजित होगा ‘किन्नर सांस्कृतिक महोत्सव’

इस मामले में जिलाधिकारी जय प्रकाश सागर ने कहा, “जिले में अवैध खनन की कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर खनन हो रहा है तो एसडीएम को आदेशित कर कार्रवाई कराई जाएगी।”

पुलिस अधीक्षक संजय त्यागी ने बताया, “थानाध्यक्षों को निर्देशित कर दिया गया है कि अगर कहीं खनन में ट्रैक्टर या जेसीबी लगी पाई जाए तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन सीज किए जाए।”

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहांक्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्राउंड एक्टिवेशन

    “हमारे बारे में कोई जानने की कोशिश ही नहीं करता, इसलिए अब हम खुद बनेंगे अपने समुदाय की आवाज”

    एलजीबीटी समुदाय के पास अपनी तमाम कहानियाँ हैं जिन्हें अब तक मीडिया में प्रमुखता से जगह नहीं मिली है। सामुदायिक पत्रकारिता के…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख
  2. ग्राउंड एक्टिवेशन

    इनके पास हैं हजारों खबरें जो कभी मीडिया तक नहीं पहुंच पाईं

    भारत के गाँव किस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, वो कौन लोग हैं जो वर्षों से गुमनाम होकर बदलाव की…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख