शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा झूठ न बोले, तो इन बातों का रखें ध्यान

· · 2 मिनट

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा झूठ न बोले, तो इन बातों का रखें ध्यान

कई बार मां बाप बच्चों के झूठ बोलने से परेशान रहते हैं। बच्चे छोटी-छोटी बातों पर झूठ बोलते हैं और बिल्कुल भी सच बोलने की हिम्मत नहीं रखते हैं। ऐसे में अगर बच्चों को हम सच बोलना सिखाना चाहते हैं तो पहले मां बाप को खुद सच बोलना सीखना होगा।

अगर घर के बड़े ही झूठ बोलेगें तो बच्चों से ये उम्मीद नहीं कर सकते कि वो सच बोलें। अक्सर घर में कोई आता है या किसी का फोन आता है तो घर के बड़े लोग कह देते हैं कि बेटा कह दो कि पापा घर पर नहीं हैं। ये पहले झूठ की शुरूआत होती है। जब बड़े कर सकते हैं तो बच्चे क्यों नहीं।

बच्चे को ये भी नहीं सिखाना चाहिए कि बेटे ये पापा मम्मी को मत बताओ। अगर शुरू से हम बच्चों को ये सिखाते हैं कि चीजें छुपानी चाहिए तो वो ये टेंडेसी डेवलप कर लेते हैं और अपने मां बाप के ही खिलाफ जाकर इनको इस्तेमाल करते हैं।

ये भी पढ़ें : इतनी सारी बीमारियों का इलाज है अंकुरित चना

सच और झूठ दोनों के फायदे और नुकसान बताइए। सच बोलने के नुकसान डांट और सजा के रूप में हो सकते हैं और झूठ बोलने से कुछ देर तक तो फायदा हो सकते हैं। लेकिन लंबे समय के लिए वो नुकसानदायक हो सकता है। अगर बच्चे ने किसी गलती को स्वीकार कर लिया है तो उसको सच बोलने के लिए इनाम देना चाहिए और गलती करने पर समझाना चाहिए।

ये भी पढ़ें : काम के घंटे लंबे होने से दिल के दौरे का खतरा

बच्चे को ये जरूर कहें कि मुझे बहुत खुशी है कि तुमने सच बोला। ये करना तुम्हारे लिए मुश्किल रहा होगा लेकिन फिर भी तुमने किया उसके लिए मुझे तुमपर गर्व है। झूठ बोलने पर बहुत लंबे चौड़े भाषण नहीं देने चाहिए और न ही गुस्से में तुरंत निर्णय लेना चाहिए। अगर मां बाप हर समय गुस्से से बच्चे को हैंडल करते हैं तो वो झूठ बोलना सीखेगें। अपने गुस्से पर नियंत्रण करना सीखें। डर झूठ की जड़ होती है, जो घर में प्यार और अपनत्व का माहौल पैदा करें और झूठ अपने आप खत्म हो जाएगा।

ये भी पढ़ें : किस उम्र की महिला को लेनी चाहिए कितनी नींद, जानें यहां

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख