गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

अगर दिमाग को तेज और तंदरुस्त बनाना है तो पियें ब्लूबेरी जूस

· · 1 मिनट

अगर दिमाग को तेज और तंदरुस्त बनाना है तो पियें ब्लूबेरी जूस

लंदन (भाषा)। रोजाना ब्लूबेरी का 30 एमएल जूस पीने से दिमागी ताकत में इजाफा हो सकता है। खास तौर से बड़ी उम्र के लोगों के लिए यह लाभकारी है। यह जानकारी एक हालिया अध्ययन में सामने आयी है।

अध्ययन में पाया गया है कि रोजाना ब्लूबेरी का जूस पीने वाले 65 से 77 साल उम्र के बीच के स्वस्थ लोगों में संज्ञानात्मक कार्य, मस्तिष्क में रक्त प्रवाह और मस्तिष्क की सक्रियता में सुधार नजर आया। यह जानकारी संज्ञानात्मक परीक्षण के दौरान सामने आयी। शोधकर्ताओं ने बताया कि इससे कामकाजी याद्दाश्त में भी सुधार के प्रमाण मिले हैं।

सेहत से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

ब्लूबेरी में फ्लेवोनोइड पाया जाता है जो एंटी ऑक्सीडेंट होता है और जलन तथा सूजन को कम करने वाले गुणों से भरपूर रहता है।

जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती है हमारी संज्ञानात्मक क्रिया में गिरावट आती है, लेकिन पूर्ववर्ती शोधों से पता चला है कि पेड़-पौधों से जुड़े खाद्य पदार्थों के सेवन से बुजुर्गों की संज्ञानात्मक क्रिया बेहतर होती है।

जोआना बोट्टेल, शोधकर्ता, एक्सीटर विश्वविद्यालय, ब्रिटेन

बोट्टेल ने बताया, ‘‘इस अध्ययन में हमने पाया कि 12 सप्ताह तक हर दिन 30 मिलीलीटर ब्लूबेरी का जूस पीने पर इस उम्र समूह के स्वस्थ बुजुर्गों के मस्तिष्क में खून का प्रवाह, दिमाग की सक्रियता और कामकाजी स्मृति में बढोतरी होती है।” अध्ययन में 26 स्वस्थ वयस्कों को शामिल किया गया जिसमें से 12 को ब्लूबेरी का जूस दिया गया जबकि 14 को प्रायोगिक औषधि दी गयी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख