शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

आपका पशु बीमार तो नहीं है, ऐसे करें पहचान और बचाएं उनकी जान

· · 1 मिनट

आपका पशु बीमार तो नहीं है, ऐसे करें पहचान और बचाएं उनकी जान

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

लखनऊ। पशु बीमार है ये ज्यादातर पशुपालक पता नहीं कर पाते है। जब बीमारी बड़ा रुप ले लेती है तो पशुपालक को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। अगर पशुपालक कुछ बातों को ध्यान दे तो वो इतना पता तो कर ही सकता है की उसका पशु बीमार है।

ये भी पढ़ें- गाय-भैंसों को बांझपन से बचाना है तो ऐसे रखें उनका ख्याल

  • अगर पशु बीमार है तो सबसे पहले दूध उत्पादन पर असर पड़ता है।
  • पशु गोबर पतला या फिर कड़ा करने लगता है।
  • बीमार पशु के कान सीधे तने हुए न हो कर लटक जाते है।
  • पशु के नाक के आसपास पानी की छोटी छोटी बुँदे बनना बंद हो जाती है।
  • पेशाब में हल्की बदबू आने लगती है।
  • पशु सांसें तेज लेता है या फिर बहुत धीमी हो जाती है।
  • पशु के कान ठंडे पड़ जाते है।
  • यदि पशु अपने सीगों को दीवार पे बार बार भड़कता हे तो उसके सीगो में कीड़े पड़ने की सम्भावना होती है।
  • पशु झुंड की बजाय अलग-अलग या पीछे-पीछे चलता है।
  • उसके बालों की चमक खो जाती है ।
  • वह जुगाली कम कर देता है या फिर बंद कर देता है।
  • दुधारू पशु के दूध में अचानक कमी आ जाती है।
  • जल्दी थक जाता है और बैठ जाता है।

(डाॅ वीके सिंह, उन निदेशक पुशपालन विभाग, उत्तर प्रदेश से बातचीत के आधार पर)

ये भी पढ़ें- योगी सरकार ला रही छह पशुओं की योजना, छोटे किसानों को होगा फायदा

ये भी पढ़ें- जानवरों के साथ जानवर बनने की सज़ा: 50 रुपए जुर्माना

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख