शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

ID कार्ड खो जाने पर तुरंत करें शिकायत

· · 1 मिनट

ID कार्ड खो जाने पर तुरंत करें शिकायत

किसी भी व्यक्ति की पहचान के लिए उसके पास वोटर कार्ड, आधार कार्ड का होना जरूरी होता है। विदेश में किसी भी आदमी की पहचना सिर्फ उसके पास मौजूद पासपोर्ट से होती है तो उसी तरह अगर किसी भी काम को करवाना है चाहे सरकारी हो या निजी तो उसके लिए आजकल सबसे पहले आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड की जरूरत पड़ती है।

अगर किसी वजह से ये डॉक्यूमेंट खो जाएं तो बड़ी दिक्कत भी हो जाती है। अगर आपके इन दस्तावेजों की चोरी हो जाए या खो जाएं तो आपका क्या करना चाहिए। आगे की स्लाइड्स में जानिए कि क्या करें अगर ये डॉक्यूमेंट खो जाएं तो सबसे पहले तो अगर आपका आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस चोरी हो जाए या खो जाए तो सबसे पहले पुलिस स्टेशन जाकर एफआईआर दर्ज करानी चाहिए।

अगर ये डॉक्यूमेंट चोरी हो जाएं तो आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराना होता है जो किसी इंस्पेक्टर के जरिए ही कराना होता है। अगर खुद पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने में असमर्थ हैं तो पुलिस थाने की ऑनलाइन वेबसाइट पर भी जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आप अपनी शिकायत की कॉपी या ऑनलाइन शिकायत का प्रिंटआउट दिखाकर साबित कर सकते हैं कि आपके डॉक्यूमेंट का अवैध प्रयोग हुआ है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख