शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
रूरल टीवी

नीलेश मिसरा की आवाज़ में डीडी ने रिलीज किया टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का प्रोमो

टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का प्रोमो शायद आपने भी देखा होगा, गाँव के मैदान, गली-मोहल्ले से लेकर स्टेडियम की झलक दिखाई दे रही है, इसमें आवाज़ दी है आपके पसंदीदा स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने।

· · 1 मिनट

नीलेश मिसरा की आवाज़ में डीडी ने रिलीज किया टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का प्रोमो

भारत में क्रिकेट वर्ल्ड कप किसी उत्सव से कम नहीं होता है, एक बार फिर टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का उत्सव शुरु हो गया है। घरों से लेकर गली-मोहल्लों और गाँव की चौपाल तक इन दिनों बस इसी की धूम है; लेकिन क्या आपको पता है इस बार टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का प्रोमो गाँव कनेक्शन और स्लो ने तैयार किया है।

टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का प्रोमो शायद आपने भी देखा होगा, गाँव के मैदान, गली-मोहल्ले से लेकर स्टेडियम की झलक दिखाई दे रही है, इसमें आवाज़ दी है आपके पसंदीदा स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने।

https://twitter.com/hashtag/T20WorldCup

नई दिल्ली स्थित नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का प्रोमो लॉन्च किया गया, इस मौके पर नीलेश मिसरा के साथ ही सूचना सचिव संजय जाजू, प्रसार भारती के चेयरमैन नवनीत कुमार सहगल, सीईओ गौरव द्विवेदी और दूरदर्शन की महानिदेशक कंचन प्रसाद भी मौजूद थीं।

प्रसार भारती के चेयरमैन नवनीत कुमार सहगल ने कहा, “हमारी कोशिश है कि जो दुनिया भर में खेल हो रहे हैं, उन्हें हम गाँव-गाँव तक दिखाएँ; इसी दिशा में काम कर रहे हैं।”

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में 2 से 29 जून 2024 तक खेला जा रहा है। वर्ल्ड कप के मुकाबले 9 मैदानों पर हो रहे हैं।

इस दौरान नीलेश मिसरा ने कहा, “मैं गाँव के हिंदुस्तान से जुड़ा हूँ और हमेशा से कोशिश रहती है कि कहानियों को रोचक तरीकों से आप तक ला पाएँ।”

और पढ़िए

  1. रूरल टीवी

    AI बताएगा मिट्टी की सेहत, खड़ी फ़सल की पैदावार और लगने वाले रोग

    अब आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस बताएगा मिट्टी की सेहत, खड़ी फ़सल की पैदावार और उसमें लगने वाले रोग।

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. रूरल टीवी

    गाँव टॉप ट्रेंड्स: अखरोट की खेती, साल भर डिमांड वाली फ़सल

    गाँव टॉप ट्रेंड्स में अखरोट की खेती: वह फ़सल जिसकी बाज़ार में साल भर डिमांड बनी रहती है।

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  3. रूरल टीवी

    सब कुछ है मेले के इस पुराने फ़ोटो स्टूडियो में

    गाँव के मेले में सजा एक पुराना फ़ोटो स्टूडियो, जहाँ तस्वीर खिंचवाने का हर सामान मौजूद है।

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख