शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

मैं 25 साल पुरानी पार्टी में दरार नहीं चाहता: मुलायम

· · 1 मिनट

मैं 25 साल पुरानी पार्टी में दरार नहीं चाहता: मुलायम

लखनऊ (आईएएनएस/आईपीएन)। समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का कहना है कि सपा विधायक व भाई शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चे की घोषणा से पहले उनसे इस मामले में बात नहीं की थी।

मुलायम ने कहा कि परिवार का कोई भी सदस्य 25 साल पुरानी समाजवादी पार्टी में दरार नहीं चाहता है। वह शिवपाल से बात करेंगे और उन्हें मनाएंगे।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

एक मीडिया को दिए साक्षात्कार में मुलायम ने कहा कि वह पिछले एक सप्ताह से शिवपाल से नहीं मिले हैं और नहीं ही शिवपाल ने उनके मोर्चे के बारे में चर्चा की है। मुलायम ने कहा कि वह शिवपाल से इस बारे में बात करेंगे उन्हें मनाएंगे।

उन्होंने कहा कि परिवार और पार्टी में कोई भी बिखराव नहीं चाहता है। पार्टी को बांटकर और कमजोर करके उन्हें (शिवपाल) कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा, ”मैं जानता हूं कि शिवपाल की भावनाएं आहत हुई हैं। लेकिन मुझे नहीं पता है कि बेटा अखिलेश अपने चाचा को क्यों पसंद नहीं करता है।” हालांकि उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने भाई के लिए खड़े रहेंगे।

इटावा के जसवंतनगर से सपा विधायक शिवपाल ने शुक्रवार को तीन माह में समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के गठन करने की घोषणा करते हुए मुलायम को मोर्चे का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की घोषणा की थी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख