शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

हाइिब्रड बीजों से परागण में कमी

· · 2 मिनट

हाइिब्रड बीजों से परागण में कमी

सुधा पाल

लखनऊ। किसानों द्वारा खेतों में इस्तेमाल किए जा रहे हाइब्रिड बीजों का असर शहद उत्पादन पर पड़ रहा है। इन बीजों के कारण मधुमक्खियों के परागण में कमी आ रही है।

अधिक मात्रा में हाइब्रिड बीजों से तैयार होने वाली फसलों के फूलों में देसी बीजों के मुकाबले कम पराग होता है। मधुमक्खियां हाइब्रिड बीजों से तैयार एक फूल के जरिए केवल 15 से 20 दिन तक ही उनसे अपना भोजन प्राप्त कर सकती हैं, जबकि देसी बीजों के फूलों से मक्खियां एक से डेढ़ महीने तक पराग ले सकती हैं।

कोहरा और ठंड से मधुमक्खियों को पराग नहीं मिल रहा। तीन साल से मौसम की मार मधुमक्खीपालकों पर पड़ रही है।

अमृत कुमार वर्मा, वरिष्ठ स्रोत सहायक, (उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उप्र)

यही वजह है कि मक्खीपालक परागण के लिए जगह-जगह पलायन करने को मजबूर हैं। गोसाईगंज के मधुमक्खी पालक बृजेश कुमार बताते हैं, ‘कंपनियां भी हाइब्रिड बीजों को बढ़ावा दे रही हैं। कई लोगों ने तो यह काम भी छोड़ दिया है। अब दूसरा काम कर रहे हैं। यहां ज्यादातर युवा ही हैं जो इस व्यवसाय से जुड़े हैं।’ उद्यान व खाद्य प्रसंस्करण विभाग के महासंघ के अध्यक्ष बलराम सिंह ने बताया कि लगभग चार करोड़ रुपए तक के हाइब्रिड बीज किसानों द्वारा खरीदे जाते हैं और हर वर्ग के किसान के लिए सब्सिडी की धनराशि अलग है। जहां अनुसूचित वर्ग के किसानों को 80 फीसदी सब्सिडी दी जाती है वहीं सामान्य वर्ग के किसानों को 40 फीसदी दी जाती है।

यूकेलिप्टस-लीची परागण के लिए फायदेमंद

मधुमक्खीपालक बृजेश कुमार के अनुसार, ‘इस समय सरसों के फूल ही परागण के मुख्य स्रोत हैं। यूकेलिप्टस और लीची केके फूल भी परागण के अच्छे स्रोत हैं। लखनऊ के गोसाईंगंज क्षेत्र में सबसे अधिक संख्या में लोग मधुमक्खीपालन करते हैं। यही वजह है कि इस क्षेत्र को हनीब्लॉक भी कहा जाता है। यहां एक 1000 परिवार मधुमक्खीपालन व्यवसाय से जुड़े हैं लेकिन उत्पादन न होने की वजह से यहां भी कई लोगों ने काम छोड़ दिया था।

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख