गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

हवा महल में हैं 365 झरोखे, जानिए और क्या है खास

· · 1 मिनट

हवा महल में हैं 365 झरोखे, जानिए और क्या है खास

जयपुर। हवामहल गुलाबी नगर के नाम से मशहूर राजस्थान की राजधानी जयपुर में पयर्टकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। शहर के बीचों बीच स्थित इस भव्य भवन का निर्माण वर्ष 1799 में महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने करवाया था।

इसे वास्तुकार लाल चंद ने डिजाइन किया था। यह महल राधा और कृष्ण को समर्पित है। इस महल का निर्माण इस तरह से किया गया है कि इसकी खिड़कियों से लगातार तेज हवा आती रहे। इस भवन के बारे में खास बात ये है कि इसकी छोटे-छोटे जाली झरोखों वाली उन्नत दीवार केवल आठ इंच चौड़ी है, जिस पर पूरी 5 मंजिलें खड़ी होना निर्माणकला की अपनी विशिष्टता है। हवामहल में वर्ष के दिनों के बराबर 365 जाली (झरोखे) हैं।

इन खिड़कियों को जालीदार बनाने के पीछे मूल भावना यह थी कि बिना किसी की निगाह पड़े पर्दा प्रथा का सख्ती से पालन करतीं राजघराने की महिलाएं इन खिड़कियों से महल के नीचे सड़कों के समारोह व गलियारों में होने वाली रोजमर्रा की जिंदगी की गतिविधियों का अवलोकन कर सकें।

इन जटिल संरचना वाले जालीदार झरोखों से सदा ठंडी हवा, महल के भीतर आती रहती है, जिसके कारण तेज गर्मी में भी महल सदा वातानुकूलित सा ही रहता है। सुबह-सुबह सूर्य की सुनहरी रोशनी में इसे दमकते हुए देखना एक अनूठा अहसास देता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख