शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

‘भारत में तेजी से फैल रहे डेंगू और चिकनगुनिया, ध्यान देने की जरुरत है’

· · 1 मिनट

‘भारत में तेजी से फैल रहे डेंगू और चिकनगुनिया, ध्यान देने की जरुरत है’

हैदराबाद (भाषा)। इबोला के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ और जाने-माने वैज्ञानिक पीटर पायट का कहना है कि भारत में तेजी से फैल रहे डेंगू और चिकनगुनिया पर तत्काल ध्यन देने की जरुरत है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हैल्थ हैदराबाद (आईआईपीएच-एच) में रविवार रात अपने वक्तव्य में इबोला वायरस के सह-खोजकर्ता और लंदन स्कूल ऑफ हाइजिन ऐंड ट्रॉपिकल मेडिसीन के निदेशक पायट ने कहा कि भारत में इबोला का खतरा तो नहीं है लेकिन यहां बर्ड फ्लू और स्वाइन फ्लू जैसे कई संक्रामक रोग फैल चुके हैं।

आईआईपीएच की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में पायट के हवाले से कहा है, ‘‘यह जरुरी है कि देश बेहतर और प्रभावी प्रणालियों का निर्माण करें। इसके लिए गैर सरकारी संगठनों, समुदायों, अंत: सरकारी संगठनों के लिए मिलकर काम करने की जरुरत है।” विज्ञप्ति के मुताबिक लैक्चर में यह शंका व्यक्त की गई कि परिस्थितिक परिवर्तन, जलवायु संबंधी बदलाव, वैश्विक आवाजाही, अंतरराष्ट्रीय यात्राएं और कारोबार, कृषि और पर्यावरण प्रदूषण के कारण ये वायरस ‘सक्रिय’ हो सकते हैं। पब्लिक हैल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के श्रीनाथ रेड्डी ने संक्रमणों के फैलाव और अन्य मुद्दों पर संबोधन दिया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख