शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

सदाबहार सुंदर दिखना है तो गोमूत्र, गोबर का इस्तेमाल करें : गौसेवा बोर्ड

· · 2 मिनट

सदाबहार सुंदर दिखना है तो गोमूत्र, गोबर का इस्तेमाल करें : गौसेवा बोर्ड

अहमदाबाद (भाषा)। गायों के संरक्षण के अपने प्रयास के तहत गुजरात गौसेवा एवं गौचर विकास विकास बोर्ड ने महिलाओं से कहा है कि वे रासायनिक सौंदर्य प्रसाधनों को त्यागें और अपने सौंदर्य को सदाबहार बनाने के लिए गोमूत्र, गोबर और दुग्ध उत्पादों का इस्तेमाल करें जैसे कि मिस्र की महारानी क्लियोपेट्रा किया करती थीं।

बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ‘आरोग्य गीता’ नाम से एक विस्तृत परामर्श प्रकाशित किया है जिसके अनुसार महिलाओं की त्वचा निखारने के लिए ‘पंचगव्य’ (गोमूत्र) दुनिया की सर्वश्रेष्ठ औषधि है।

इसमें महिलाओं को कील-मुंहासे से मुक्ति पाने, बाल झड़ने जैसी समस्याओं के समाधान के लिए गोमूत्र इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। बोर्ड ने अपने इस परामर्श में कहा, ‘‘साबुन, क्रीम और पाउडर जैसे सौंदर्य उत्पाद रसायनों से बने होते हैं जो आखिरकार त्वचा से स्वाभाविक निखार गायब कर देते हैं। दुनिया में पंचगव्य से बेहतर कोई औषधि नहीं है। गाय के दूध, घी, मूत्र और गोबर के इस्तेमाल से स्वाभाविक निखार आएगा।” अपने दावों की जोरदार पैरवी करते हुए बोर्ड ने मिस्र की महारानी क्लियोपेट्रा की मिसाल भी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘गोमूत्र के इस्तेमाल से आंख के नीचे काले धब्बे और कील-मुहांसो को हटाया जा सकता है। पंचगव्य के चेहरे संबंधी उपचार से आपको स्थायी सुंदरता और निखरी त्वचा मिलेगी। मिस्र की महरानी क्लियोपेट्रा दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला थी। वह दूध में नहाया करती थीं।” हालांकि बोर्ड ने इस बात को स्पष्ट नहीं किया है कि मिस्र की महारानी जिस दूध में नहाती थीं वह गाय का होता था या नहीं। बोर्ड के अध्यक्ष वल्लभ कथीरिया ने कहा कि यह सिर्फ उदाहरण दिया गया ताकि महिलाओं को गोमूत्र, गोबर और दूध के फायदों के बारे में समझाया जा सके।

परामर्श में दावा किया गया है कि महिलाओं को प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करने के साथ ही गौमूत्र से कैंसर, अस्थमा, पक्षाघात, एड्स और दिल की बीमारियों सहित लगभग सभी बडी बीमारियों को ठीक करने में मदद मिल सकती है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख