शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

कैल्शियम सप्लीमेंट पहुंचा सकते हैं आपके दिल को नुकसान: अध्ययन

· · 1 मिनट

कैल्शियम सप्लीमेंट पहुंचा सकते हैं आपके दिल को नुकसान: अध्ययन

वाशिंगटन (भाषा)। वैज्ञानिकों का कहना है कि कैल्शियम से भरपूर भोजन करना तो सुरक्षित प्रतीत होता है लेकिन यदि कैल्शियम को सप्लीमेंट के रुप में लिया जाए तो धमनियों में परत जमने का और हृदय को नुकसान पहुंचाने का खतरा बढ़ जाता है।

जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने 2700 से ज्यादा लोगों पर 10 साल तक किए गए चिकित्सीय परीक्षणों का विश्लेषण किया और कहा कि इसके नतीजे सप्लीमेंट से जुडे ख़तरों को लेकर वैज्ञानिक चिंताओं को बढ़ाते हैं। जॉन्स हॉप्किन्स मेडिसिन के एरिन माइकोस ने कहा, ‘‘हमारा अध्ययन इस बात के सबूतों की संख्या में वृद्धि करता है कि सप्लीमेंट के रुप में कैल्शियम की अधिक मात्रा लिए जाने से दिल और नाड़ी तंत्र को नुकसान पहुंच सकता है।”

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलीना के पोषणविद जॉन एंडरसन ने कहा कि पुराने अध्ययन दिखाते हैं कि ‘‘कैल्शियम के सप्लीमेंट- खासतौर से बडी उम्र के लोगों में- हड्डियों के ढांचे तक नहीं पहुंच पाते या पेशाब में नहीं निकल पाते। इस कारण ये शरीर के नरम उतकों में जमा हो जाते हैं।” वैज्ञानिक यह भी जानते थे कि जैसे-जैसे किसी व्यक्ति की उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे शरीर के मुख्य रक्त वाहक और अन्य धमनियों में कैल्शियम आधारित परत जमने लगती है। इससे रक्त के प्रवाह में बाधा आती है और दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है। यह अध्ययन जर्नल ऑफ द अमेरिकन हार्ट असोसिएशन में प्रकाशित किया गया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख