शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

आयुर्वेद से वजन घटाने का दावा करती है ये किताब

· · 2 मिनट

आयुर्वेद से वजन घटाने का दावा करती है ये किताब

नई दिल्ली (भाषा)। अपने बढ़ते वजन से परेशान आप अगर कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वर्कआउट संबंधी अनेक सलाह लेने के बाद भी मायूस हैं, तो दिल छोटा मत करिए, एक नई किताब का दावा हैं कि आयुर्वेद के जरिए आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं।

तंत्रिका विज्ञानी कुलरीत चौधरी और ईव एडमसन की किताब ‘द प्राइम प्रिपेर एंड रिपेयर योर बॉडी फोर स्पॉन्टेनियस वेट लॉस यूजिंग आयुर्वेद’ में कहा गया है, ‘‘आहार में से आम तौर पर उन्हीं चीजों को हटाया जाता है जो आप खाना चाहते हैं, जितना आप खुद से कहते हैं कि आप वे नहीं खाएंगे, उतना ही आपका उन्हें खाने को मन करता है।” बेखबर ‘डाइटर’ को एहसास होने से पहले ही, वे अपनी पुरानी आदतों को वापस अपना लेते हैं, जिससे वजन बढ़ जाता है और उर्जा कम हो जाती है। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि वे यह सोचने लगते हैं कि वे कमजोर हो रहे हैं और उनमें शक्ति कम हो गई है, जिससे वे अधिक खाने लगते हैं। लेखिक ने कहा, ‘‘अगर आप वजन कम करने में असफल होने के लिए खुद पर उंगली उठाते हैं तो आप गलत हैं।”

किताब में कहा गया है, ‘‘डाइटिंग और व्यायाम की योजना के नामुमकीन और सजा प्रतीत होने के पीछे भी विशिष्ट वैज्ञानिक कारण हैं। आप ‘जैव रासायनिक’ की गिरफ्त में फंसकर कैसे कैद हो जाते हैं, आप अनजाने में ऐसी चीजों के आदी हो जाते हैं जो आपको इस जेल में कैद कर देती हैं।” लेखिक ने कहा कि जैव रसायन से केवल जैव रसायन के जरिए ही लडा जा सकता है। किताब में बताया गया है कि ‘डाइटिंग इन रिवर्स’ के जरिए ही यह मुमकिन है।

किताब में चार चरणों का उल्लेख है, जैव रसायन को सक्रिय करना, लालसा को समाप्त करना, उर्जा और वसा को प्रज्वलित करना, और अपनी जीवनशैली की जैविक जांच करना। लेखिका कुलरीत चौधरी और ईव एडमसन दोनों ही तंत्रिका वैज्ञानिक हैं। डॉ चौधरी स्क्रिपप्स मेमोरियल अस्पताल के वेलस्प्रिंग हेल्थ में 10 साल तक निदेशक पद पर थी। अब वह न्यू प्रैक्टिसिज इन्क में मुख्य चिकित्सक अधिकारी हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख