शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

वाराणसी में शिवसेना के पोस्टर में मोदी को राम, नवाज शरीफ को रावण बताया

· · 1 मिनट

वाराणसी (भाषा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में बड़ी संख्या में पोस्टर नजर आ रहे हैं जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पाकिस्तान का समर्थक कहा गया है और नियंत्रण रेखा के पार भारतीय सेना की लक्षित हमलों की कार्रवाई को लेकर उनके बयानों के लिए उन्हें ‘मेघनाथ’ की तरह पेश किया गया है।

केजरीवाल को पाक समर्थक बता शिवसेना ने अपना गुस्सा जताया

शिवसेना की वाराणसी इकाई ने पोस्टर लगाए हैं जिनमें प्रधानमंत्री मोदी को ‘भगवान राम’ की तरह दिखाया गया है जिनके हाथ में धनुष-बाण हैं वहीं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को ‘रावण’ की तरह दिखाया गया है।

पोस्टरों में सेना के लक्षित हमलों की तारीफ करते हुए लिखा गया है कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार ‘एक और ऐसा हमला होना चाहिए’ और ‘पाकिस्तान को रावण की तरह खत्म किया जाए।’

केजरीवाल ने एलओसी पार आतंकी ठिकानों पर सेना की कार्रवाई के लिए सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की थी लेकिन साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया था कि इस संबंध में पाकिस्तान के दुष्प्रचार को बेनकाब किया जाए। भाजपा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने अपने बयान की आड में सेना के लक्षित हमलों पर सवाल उठाया है और भारतीय फौज का अपमान किया है।

कल राजस्थान में बीकानेर के ट्रांसपोर्ट नगर में एबीवीपी के दो कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल पर इस मुद्दे को लेकर स्याही फेंक दी थी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख