गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

लोग मर रहे अखिलेश अपनी पीठ थपथपा रहे : रालोद

· · 2 मिनट

लखनऊ (आईएएनएस/आईपीएन)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने उत्तर प्रदेश सरकार पर जनता के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि जेई, डेंगू और चिकनगुनिया के कहर से सैकड़ों लोग काल के मुंह में समा रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव स्वयं अपनी पीठ थपथपाते हुए सत्ता में पुन: वापसी का सपना देख रहे हैं। सरकार के खिलाफ पार्टी जल्द ही प्रदर्शन कर विधानभवन का घेराव करेगी।

कब टूटेगी सपा सरकार की कुंभकरणी नींद

रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि उप्र सरकार द्वारा नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति बरती जा रही लापरवाही को लेकर कई महीनों से लगातार चेतावनी एवं धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके बावजूद सपा सरकार की कुंभकरणी नींद नहीं टूट रही है। अब भी डेंगू और चिकनगुनियां जैसी जानलेवा बीमारी पर रोकथाम नहीं हो सकी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार मौतें हो रही हैं और सरकार की ओर से उच्च न्यायालय में प्रदेश की नौकरशाही के माध्यम से झूठे हलफनामें प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

जानलेवा बीमारियों की रोकथाम को आए पैसे को प्रदेश सरकार ने लौटाया

डॉ. अहमद ने कहा कि लगभग तीन वर्ष पहले हजारों करोड़ रुपए केंद्र सरकार द्वारा डेंगू, चिकनगुनिया और इंसेफिलाइटिस जैसी जानलेवा बीमारियों की रोकथाम के लिए आया था और उसे प्रदेश सरकार द्वारा लौटा दिया गया। उन्होंने कहा कि विगत कई महीनों से राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में भयावह स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पूर्वाचल में इंसेफिलाटिस के कहर से बच्चे काल के गाल में समा रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री स्वयं अपनी पीठ थपथपाते हुए सत्ता में पुन: वापसी का सपना देख रहे हैं।

जयंत चौधरी के नेतृत्व में विधानभवन का घेराव होगा शीघ्र

रालोद अध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी के नेतृत्व में विधानभवन का घेराव किया जाएगा और प्रदेश सरकार की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं किसान और मजदूर विरोधी नीतियों का पर्दाफाश किया जाएगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख