शनिवार, 28 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

निजी क्षेत्र में आरक्षण की मांग पर देशव्यापी आंदोलन करेंगे उदित राज

· · 2 मिनट

नई दिल्ली (भाषा)। दलित नेता एवं उत्तर पश्चिम दिल्ली से भाजपा सांसद उदित राज ने रविवार को यहां निजी क्षेत्र और पदोन्नति में आरक्षण के लिए कानून बनाने की मांग करते हुए अनुसूचित जाति-जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ की ओर से देशव्यापी आंदोलन चलाने और 28 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करने का ऐलान किया।

दलित उत्पीड़न पर लोकसभा सांसद ने कहा कि दलितों पर अत्याचार बढ़ा है चाहे उना की घटना हो या हैदराबाद की।

सरकार चाहे किसी भी दल की हो, दलितों पर अत्याचार कम नहीं हो सकता है, क्योंकि सामाजिक व्यवस्था ही ऐसी है।

उदित राज भाजपा सांसद (उत्तर पश्चिम दिल्ली) व दलित नेता

अनुसूचित जाति-जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र और पदोन्नति में आरक्षण के लिए कानून बनाने के लिए राजनीतिक दलों पर दवाब बनाने के लिए देश के लगभग 410 जिलों में जनजागरण अभियान, रथ यात्रा नुक्कड नाटक आदि किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 26 नंवबर तक यह अंदोलन चलेगा और इसके बाद 28 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली कर निजी क्षेत्र में आरक्षण नीति लागू कराने की पुरजोर तरीके से मांग की जाएगी। राज ने कहा कि आरक्षण के साथ छेड़छाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ मैं तो चाहता हूं कि हर चीज आर्थिक आधार पर हो लेकिन हजारों वर्षों से आर्थिक आधार पर कुछ है ही नहीं। जन्म के आधार पर, जाति के आधार पर ही जमीन का मालिक, पुजारी तय होता है और सम्मान मिलता है तो जाति के आधार पर आरक्षण मिलने में कुछ भी गलत नहीं है।”

राज इस परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि परिसंघ की मांग है कि ठेकेदारी प्रथा बंद हो, अनुसूचित जाति के बैकलॉग को विशेष भर्ती अभियान चलाकर पूरा किया जाए। उन्होंने मांग की कि अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को लिपिक से क्लास वन, क्लस टू तथा क्लास थ्री में पदोन्नति में आरक्षण दिया जाए।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख