शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

जयललिता के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है : राहुल गांधी

· · 1 मिनट

चेन्नई (आईएएनएस)| कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को तमिलनाडु की बीमार मुख्यमंत्री जे. जयललिता (68 वर्ष) से मिलने अपोलो अस्पताल पहुंचे। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि वह ठीक हो रही हैं।

अस्पताल से बाहर आने के बाद राहुल ने संवाददाताओं से कहा कि जयललिता के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। जयललिता को 22 सितंबर को बुखार और डिहाइड्रेशन के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राहुल करीब 30 मिनट तक अस्पताल में रहे और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली। राहुल, जयललिता से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचने वाले पहले राष्ट्रीय नेता हैं।

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन और तमिलनाडु के राज्यपाल विद्यासागर राव भी अस्पताल में जयललिता से मिलने पहुंच चुके हैं।

राहुल की चेन्नई की यह यात्रा बहुत ही संक्षिप्त थी. वह दिन में करीब सवा ग्यारह बजे यहां पहुचे और करीब एक बजे दिल्ली लौट गए।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख