शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
हमारे नायक

गांव में खुले में शौच करते दिखाई पड़ने पर बजने लगता है ढोल

· · 1 मिनट

गांव में खुले में शौच करते दिखाई पड़ने पर बजने लगता है ढोल

लखनऊ। खुले में शौच करने से रोकने पर जागरूकता फैलाने के लिए देश में जगह-जगह अभियान चल रहा है। लोग सीटी बजाने, ढोल बजाने, रैली निकालने जैसे नायाब तरीके अपनाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला एमपी के बैतूल का है। जहां एक गांव में अगर कोई भी खुले में शौच करते दिखा तो ढोल बजने लगता है। ढोल और कोई नहीं बल्कि प्रभातपट्टनम ब्लॉक के मासोद गांव के सरपंच भास्कर मगरदे और उनके सहयोगी मनोहर चौहान की टोली बजाती है। टोली ही लोगों को जागरूक कर रही है।

गाँव में जैसे ही ढोल की थाप सुनाई पड़ती है लोग जान जाते हैं कि कोई खुले में शौच करते दिखा है। जो नहीं मानते, उन्हें समझाया जाता है। सरपंच मगरदे ने बताया कि 832 घरों वाले इस गांव की जनंसख्या लगभग तीन हजार 700 है। गांव में 250 परिवार शौचालय नहीं बनवा रहे थे।

ढोल बजाने के अभियान से एक हफ्ते में 42 लोगों के यहां शौचालय का काम शुरू हो गया। रोज सुबह और शाम को ढोल बजाया जाता है। शौचालय के लिए लोगों को जगह उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया गया है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    World Oceans Day: जहाँ महिलाओं का जाना मना था, वहीं गहरे समंदर में उतरी रेखा; डीप सी फिशिंग में बनाई अपनी अलग पहचान

    विश्व महासागर दिवस पर यह कहानी केरल की रेखा कार्तिकेयन की है, जिन्होंने उन सामाजिक बंदिशों को तोड़ा जिनके कारण महिलाएं गहरे…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    30 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा, 2 लाख से ज्यादा पौधे और एक सपना: रेगिस्तान में हरियाली उगाने निकला ‘ग्रीनमैन’ नरपत सिंह

    राजस्थान के बाड़मेर के नरपत सिंह राजपुरोहित को लोग "ग्रीनमैन ऑफ बाड़मेर" के नाम से जानते हैं। पर्यावरण संरक्षण के अपने मिशन…

    Preeti Nahar · 6 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रेगिस्तान का ‘वाटरमैन’: तपती रेत में तालाबों को फिर से जिंदगी दे रहे हैं बलवंत सिंह जोधा

    जैसलमेर के बलवंत सिंह जोधा पिछले नौ वर्षों से लुप्त हो चुके तालाबों को खोजकर उन्हें पुनर्जीवित करने का काम कर रहे…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख