शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

भारतीयों की इस गंदी आदत के कारण कभी भी गिर सकता है हावड़ा ब्रिज, ये है इसकी पूरी कहानी

· · 3 मिनट

भारतीयों की इस गंदी आदत के कारण कभी भी गिर सकता है हावड़ा ब्रिज, ये है इसकी पूरी कहानी

लखनऊ। 78 साल से भी पहले से बना हुआ हावड़ा ब्रिज इंजीनियरिंग का चमत्कार है। हुगली नदी पर बने इस पुल की चर्चा सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। इस पुल पर बॉलीवुड की कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। इसी वजह से इसे बॉलीवुड का पुल भी कहा जाता है। बिना पिलर के बना ये ब्रिज हवा में झूलता हुआ नजर आता है। कोलकाता और हावड़ा को जोड़ने वाला हावड़ा ब्रिज जैसा पुल संसार में बहुत कम ही हैं। यही कारण है कि ये कोलकाता की शान भी है।

ये भी पढ़ें- अब व्हाट्सऐप से सिर्फ चैटिंग ही नहीं होगी, बल्कि पैसे भी कर सकेंगे ट्रांसफर

1937 में शुरू हुआ था पुल का निर्माण

ब्रिटिश सरकार ने 1871 में हावड़ा ब्रिज एक्ट पास किया था पर योजना बनने में ज्यादा वक्त लग गया। इस वजह से पुल का निर्माण 1937 में शुरू हुआ और 1942 में पुल बनकर तैयार हुआ। इस पुल को बनाने में 26,500 टन स्टील की खपत हुई थी। इस पुल को बनाने का काम जिस ब्रिटिश कंपनी को दिया गया था उस कंपनी से ये कहा गया था कि पुल के निर्माण में वो इंडिया के ही बने स्टील का इस्तेमाल करे।

1943 में आम जनता के लिये खोल दिया गया

हावड़ा ब्रिज 2,300 फुट लंबा है तो वहीं इसकी ऊंचाई 1501 फुट है। गर्मियों के दिनों में इस पुल की लंबाई 3 फुट तक बढ़ सकती है। साल 1943 में इस पुल को आम लोगों के लिये खोल दिया गया। जब ये पुल बनकर तैयार हुआ था तब इसका नाम न्यू हावड़ा ब्रिज रखा गया। 14 जून 1965 को रवीन्द्रनाथ टैगोर के नाम पर इसका नाम रवीन्द्र सेतु रख दिया गया लेकिन बोलचाल की भाषा में आज भी लोग इसे हावड़ा ब्रिज के ही नाम से जानते है। इस पुल के निर्माण में ढ़ाई करोड़ रुपये का खर्च आया था। इस पुल से पहली बार एक ट्रामागाड़ी गुजरी थी। रोजाना इस पुल पर लगभग पांच लाख गाड़ियां गुजरती है और लगभग उतने ही लोग पैदल भी गुजरते है।

ये भी पढ़ें- आश्चर्य ! आज भी भारत का ये रेलवे ट्रैक ब्रिटेन के कब्जे में है, हर साल देनी पड़ती है रॉयल्टी

अब इस पुल पर मंडरा रहा है खतरा

हावड़ा ब्रिज पर खतरा मंडरा रहा है गिरने का खतरा। पान की पीक हावड़ा ब्रिज को कमजोर कर रही है। 78 हैंगर्स के सहारे खड़ा ये पुल पान की पीक से कमजोर हो रहा है। इसकी वजह खुद कोलकाता के ही लोग। हिंदी वेबसाइट ड्वायचे वेले के मुताबिक कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के चीफ इंजीनियर अमल कुमार मेहरा बताते हैं कि जिन खंभों पर पुल टिका है उनमें से कुछ खम्भों की मोटाई तो पिछले तीन साल में आधी रह गई है।

पीक की वजह से जगह-जगह खम्भों में दरारें पड‍़ गई हैं। मेहरा कहते हैं कि यह चिंता की बात है और रिपेयर के लिए पुल को बंद करना पड़ सकता है। विशेषज्ञों की माने तो पान में ऐसी चीजें होती हैं जो बेहद खतरनाक होती है और वो स्टील तक को गला सकती है।

ये भी पढ़ें- हर सड़क की अपनी कहानी है , मील का पत्थर बताता है कितनी दूर तक जाएगी सड़क …

कोलकाता की सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैब के डाइरेक्टर चंद्रनाथ भट्टाचार्य बताते हैं कि थूक के साथ मिलकर पान में मौजूद चीजें स्टील पर एसिड बनकर उसको नुकसान पहुंचाती है। 2005 में एक हजार टन वजनी कार्गो जहाज इससे टकरा गया था तब भी पुल पर उस जहाज के टकराने का कुछ असर नहीं हुआ था। लेकिन टैनिन के मिश्रण वाला थूक इसका दुश्मन बन गया है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख